फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election commission ordered to file fir against arvind kejriwal

केजरीवाल के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर, 'रिश्वत' पर मुंह खोलना पड़ा भारी

Sun, 29 Jan 2017 02:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
election commission ordered to file fir against arvind kejriwal

पंजाब-गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के लिए जी-जान से काम कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई मुसीबत में फंस गए हैं। चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


आयोग ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बता दें‌ कि केजरीवाल ने गोवा में एक रैली करते हुए मतदाताओं से अपील की थी कि वो अन्य पार्टियों से पैसे ले तो लें लेकिन, वोट उन्हीं की पार्टी को दें।
विज्ञापन


हालांकि इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल को चेतावनी दी थी कि वो इस तरह के बयान देने से बचें। इसी के बाद आम आदमी पार्टी ने आयोग के फैसले पर पलटवार करते हुए इसे असंवैधानिक और गलत बताते हुए कोर्ट में जाने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद

election commission ordered to file fir against arvind kejriwal

मालूम हो कि आठ जनवरी को गोवा के बेनौलिम विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित किया था और इसी दौरान उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा था कि वो बीजेपी और कांग्रेस से पैसे ले लें लेकिन वोट 'आप' को ही दें।

इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कड़ी फटकार लगाई थी और पार्टी की मान्यता रद्द करने की चेतावनी भी दी थी। गौरतलब है कि चुनाव आयोग इलेक्‍शन सिंबल्स ऑर्डर ऐक्ट के पैरा 16 के तहत आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में किसी भी पार्टी की मान्यता को रद्द कर सकता है। 

हालांकि चुनाव आयोग की चेतावनी के बाद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए फैसले को गैरकानूनी और असंवैधानिक व गलत करार दे दिया था औ इसे अदालत में चुनौती देने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed