{"_id":"c4009f81418fd1410e17a69b583edbc9","slug":"election-commission-give-relief-to-kejriwal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं होगा केजरीवाल का नामांकन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं होगा केजरीवाल का नामांकन रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Jan 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के नामांकन पत्र को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद खड़ा हो गया। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी किरण वालिया ने उनके नामांकन पत्र में गलत सूचना होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने शिकायत चुनाव आयोग में दर्ज कराई, मगर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शिकायतों को खारिज करते हुए कहा कि स्क्रूटनी के दौरान सभी सूचनाएं ठीक मिलने पर नामांकन पत्र को सही करार दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी किरण वालिया ने बृहस्पतिवार को स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में शिकायत की थी। उनका आरोप था कि केजरीवाल ने वोटर होने का जो पता दिया है, वह फिलहाल उस पते पर नहीं रहते।
विज्ञापन
यही नहीं, उन्होंने एक मुकदमे का भी जिक्र किया था, जिसमें केजरीवाल की ओर से गलत सूचना देने का आरोप लगाया था। नामांकन पत्र के दस्तावेज की जांच के बाद सभी ठीक पाए गए हैं।