EC का फैसला: 8 बूथों का चुनाव रद्द, फिर होगी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ओर जहां पूरे देश में चुनावी एग्जिट पोल से जीत हार के आंकड़े गढ़े जा चुके हैं वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया है।
चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद चुनाव का आयोग का ये एक्शन होना तय माना जा रहा था, लेकिन मतगणना से ठीक एक दिन पहले ही यह होगा इसकी उम्मीद नहीं थी।
ऐसा माना जा रहा है कि एग्जिट पोल आने के बाद अब जिन बूथों पर वोट पड़ने वाले हैं उनमें इसका असर साफ दिखेगा और वोट एक ही दिशा में जा सकते हैं।
मतगणना से ठीक एक दिन पहले वोटिंग
गुड़गांव लोकसभा में मेवात के आठ मतदान केंद्रों पर बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान कराया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी शेखर विद्यार्थी की रिपोर्ट पर बाद इसकी घोषणा की गई।
आठ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान 15 मई की सुबह 7:00 बजे से सांय 6:00 बजे के बीच होगा। रिटर्निंग अधिकारी शेखर विद्यार्थी ने बताया कि पुनर्मतदान चुनाव आयोग की हिदायत के अनुसार करवाया जा रहा है।
इनकी मतगणना भी 16 मई को ही अन्य मतों के साथ निर्धारित समय पर होगी। इन आठ बूथों पर 10 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसे अमान्य घोषित कर दिया गया है।
आयोग के फैसले पर प्रत्याशियों के बोल
यहां मतदान में गड़गड़ी की प्रत्याशियों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धाराओं के तहत पुनर्मतदान का निर्णय लिया।
उधर, बसपा प्रत्याशी धर्मपाल राठी ने कहा कि पुनर्मतदान के फैसले को सही ठहराते हुए भाजपा और इनेलो पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्र के आठ पोलिंग स्टेशनों पर पुनर्मतदान के चुनाव आयोग के कदम को सही ठहराया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों से पूर्व मेवात में मतदान के दिन सुरक्षा को लेकर वे अनेक बार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सचेत करते रहे।
वहीं मतदान के बाद मेवात में करीब 11 प्रतिशत बूथों पर 90 प्रतिशत से अधिक पोलिंग होने पर उन्होंने मीडिया रिपोर्ट के आधार पर पुनर्मतदान करवाने के लिए पत्र लिखा था।
इन केंद्रों पर होगा पुनर्मतदान
-सोहना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र नंबर 126 (गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बवला लेफ्ट रूम)
-नूंह विधानसभा मतदान केंद्र 44 (गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रेहना लेफ्ट रूम)
-नूंह विधानसभा मतदान केंद्र 46 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल टपकन
-नूंह विधानसभा मतदान केंद्र 103 गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल माजरा भंडगा
-फिरोजपुर झिरका विधानसभा मतदान केंद्र 34 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बनारशी
-फिरोजपुर झिरका विधानसभा मतदान केंद्र 101 गवर्नमेंट हाई स्कूल नीमखेड़ा
-फिरोजपुर झिरकार विधानसभा मतदान केंद्र 166 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल शाहपुर
-पुन्हाना विधानसभा में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल ठेक