फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   election campaigning century by delhi bjp leaders

बीजेपी में मोदी ही नहीं और भी हैं कई 'शतकवीर'

Mon, 12 May 2014 04:42 PM IST
Updated Mon, 12 May 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
election campaigning century by delhi bjp leaders

लोकसभा चुनाव प्रचार में जनसभाओं की सेंचुरी लगाने वाले बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ ही दिल्ली बीजेपी के धुरंधर भी पीछे नहीं हैं।

विज्ञापन


खुद के लिए प्रचार करने और वोट जुटाने के बाद दिल्ली के दिग्गजों ने दूसरे उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार की कमान संभाली और वोट मांगे।

इसमें बीजेपी के पीएम कैंडीडेट भी शामिल हैं जिनके लिए दिग्गजों ने बनारस में डेरा डाला और घर-घर जाकर लोगों ने मोदी फॉर पीएम के नाम पर वोट मांगे।

भोजपुरी बाबू ने भी किया कमाल

election campaigning century by delhi bjp leaders

लोकसभा चुनाव प्रचार में दिल्ली भाजपा के नेता भी अहम भूमिका में रहे। उन्होंने यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, गुजरात, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के तूफानी दौरे किए।

दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी बताते हैं कि दिल्ली चुनाव खत्म होने के बाद अन्य प्रदेशों के दौरे पर रहे। छोटी जनसभा तो एक सौ से अधिक कीं, वहीं 74 बड़ी जनसभाओं को संबोधित किया।

यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल की उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी। फिलहाल वे काशी में डेरा जमाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस बन गया सबका अड्डा

election campaigning century by delhi bjp leaders

चांदनी चौक के भाजपा प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पूर्वांचल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। गोरखपुर, देवरिया, काशी समेत दो दर्जन से अधिक लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया।

दक्षिणी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी ने बताया कि 26 दिनों से दिल्ली से बाहर छोटी-बड़ी सवा सौ से अधिक जगहों पर लोगों को संबोधित किया। फिलहाल वह बनारस में ही डेरा डाले हैं।

हालांकि सोमवार को चुनाव का आखिरी चरण पूरा होने के साथ ही अन्य राज्यों में डटे हुए नेता भी दिल्ली की ओर कूच करने लगेंगे।

विज्ञापन

इन्होंने लगा दी ट्रिपल सेंचुरी

election campaigning century by delhi bjp leaders

नई दिल्ली लोकसभा सीट की प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी बताती हैं कि जनसभा और नमो टी पार्टी को जोड़ दें तो उन्होंने 300 से अधिक सभाएं कीं। हिमाचल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गुजरात के दौरे के बाद वह दिल्ली लौटी हैं।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ. उदित राज का कहना है कि उन्होंने गुजरात, पंजाब और उत्तराखंड में 50 से अधिक जनसभाओं को संबोधित किया। अब दिल्ली पहुंचकर थकान मिटाने की बारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed