सुरेंद्र ने किसी की न सुनी: छज्जा गिरने से बुजुर्ग की मौत, पड़ोसी के मकान के नीचे बैठी हुई थी निर्मला देवी
स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र से मकान की मरम्मत भी कराने के लिए कहा था। लेकिन वह इसकी मरम्मत नहीं करवा रहा था। शाम के समय अचानक मकान का मलबा निर्मला पर गिर गया। हादसे में उनको गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में रविवार शाम जर्जर मकान का छज्जा बुजुर्ग महिला पर गिर गया। आनन-फानन में बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की शिनाख्त निर्मला देवी (70) के रूप में हुई है।
बुजुर्ग महिला अपने पड़ोसी की दीवार के नीचे बैठह हुई थीं। उसी दौरान अचानक मकान की पह ली मंजिल का छज्जा गिर गया। उसका सारा मलबा बुजुर्ग पर आ गिरा। नंद नगरी थाना पुलिस ने निर्मला के परिजनों की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नंद नगरी थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे हादसे की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक निर्मला देवी परिवार के साथ ए-2 ब्लॉक, नंद नगरी में रहती थीं। इनके परिवार में बेटे बहू के अलावा अन्य सदस्य हैं। पुलिस को दिए बयान में निर्मला की बहू प्रेमलता ने बताया कि रविवार शाम को 5.10 बजे के आसपास उसकी सास पड़ोसी सुरेंद्र कुमार के मकान के नीचे बैठी हुई थीं। मकान काफी जर्जर हालत में था।
स्थानीय लोगों ने सुरेंद्र से मकान की मरम्मत भी कराने के लिए कहा था। लेकिन वह इसकी मरम्मत नहीं करवा रहा था। शाम के समय अचानक मकान का मलबा निर्मला पर गिर गया। हादसे में उनको गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने सुरेंद्र के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सुरेंद्र की लापरवाही से निर्मला की जान गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।