{"_id":"69efa93b23969accfc0c2afc","slug":"elderly-man-robbed-of-cash-and-aadhaar-card-at-knife-point-outside-atm-case-registered-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1006-123694-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एटीएम के बाहर चाकू दिखाकर बुजुर्ग से नकदी और आधार कार्ड लूटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एटीएम के बाहर चाकू दिखाकर बुजुर्ग से नकदी और आधार कार्ड लूटा, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। थाना कैंप क्षेत्र में दिनदहाड़े एटीएम के बाहर एक बुजुर्ग से नकदी और आधार कार्ड लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू कॉलोनी निवासी अंकुर गिरधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता अशोक गिरधर (करीब 80 वर्ष) 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12:15 बजे सरदानंद पार्क के पास स्थित एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने गए थे। वहां पहले से खड़े दो युवकों ने एटीएम का कोड देख लिया। पैसे नहीं निकलने पर बुजुर्ग बाहर आ गए।
आरोप है कि एटीएम से निकलकर जैसे ही वह पास की सब्जी की दुकान के पास पहुंचे, तभी दो युवक अपने अन्य साथियों के साथ सिल्वर रंग की कार से उतरे और चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी जेब से 5 हजार रुपये और आधार कार्ड लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बुजुर्ग ने डायल-112 पर सूचना दी। थाना कैंप पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।