फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elderly man commits suicide after being harassed by his daughter-in-law and her parents in bulandshahr

Bulandshahr: बहू और उसके मायकों वालों से उत्पीड़न से परेशान होकर बुजुर्ग ने आत्महत्या, खेत में मिला शव

Sun, 16 Feb 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 16 Feb 2025 06:14 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में बहु और उसके मायके वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
elderly man commits suicide after being harassed by his daughter-in-law and her parents in bulandshahr
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसाना निवासी वृद्ध बलराम सिंह ने पुत्रवधू व उसके मायके वालों के उत्पीड़न से तंग आकर शनिवार को खेत पर बने ट्यूबवेल पर जाकर जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। खेत पर पहुंचे परिजनों ने उनका शव देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पुत्रवधू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात के गांव मुरसाना निवासी कपिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता बलराम सिंह गांव में ही रहकर खेती बाड़ी करते थे। शनिवार को भी वह सुबह खेत पर बने ट्यूबवेल पर गए थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद एक अन्य ग्रामीण ने सूचना दी कि उनके पिता खेत पर अचेतावस्था में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पीड़ित व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए, तब तक उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। उनके शव के पास ही जहर की डिब्बी पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायतकर्ता के भाई कृष्ण कुमार की पत्नी सोनम आए दिन उनके पिता से लड़ाई झगड़ा करती थी। साथ ही सोनम के मायके वाले भी आए दिन उनके पिता बलराम को धमकाते थे। आरोपियेां के उत्पीड़न से तंग आकर ही उनके पिता ने अपनी जान दी है। मामले में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्रवधू सोनम, उसके मायके पक्ष के सूरज, धर्मपाल और मोहित निवासी मुरादगढ़ी थाना औरंगाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed