{"_id":"57a6a5416af9af9d6e1e2a94e69ac169","slug":"elderly-killing-becase-of-abusing-by-shovel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली गलौज की तो बुजुर्ग की फावड़ा मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाली गलौज की तो बुजुर्ग की फावड़ा मारकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के बवाना इलाके में मंगलवार सुबह गाली गलौज करने पर एक बुजुर्ग की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले की शिनाख्त उम्मेद सिंह (62) के रूप में हुई है। वह शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे। घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को मौके से ही दबोच लिया। उसकी पहचान अनीष (24) के रूप में हुई है। वह मृतक का पड़ोसी है और दिल्ली जल बोर्ड में कंट्रेक्ट पर बतौर चालक काम करता है। बवाना थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कटेबड़ा गांव में एक युवक ने बुजुर्ग की फावड़ा मारकर हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को दबोचकर उसकी जमकर पिटाई कर दी है। पुलिस ने बुजुर्ग उम्मेद सिंह के शव को कब्जे में किया और जख्मी आरोपी अनीष को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल फावड़ा भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी अनीष से हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ की। अनीष ने बताया कि उम्मेद सिंह अक्सर बिना किसी कारण के उसके साथ गाली गलौज करता था। जिससे वह काफी परेशान रहता था। मंगलवार सुबह अनीष खेत पर जा रहा था। इसी दौरान उम्मेद ने उसे गाली दी। अनीष ने गुस्से में आकर फावड़ा से उसके गले पर हमला कर दिया। जिससे उम्मेद की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन