{"_id":"09f54c73956a0a35a891f360991e7119","slug":"elderly-couple-attacked-in-greater-noida-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच चौराहे पर बुजर्ग दंपत्ति के हाथ-पैर तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच चौराहे पर बुजर्ग दंपत्ति के हाथ-पैर तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 31 May 2014 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के जेवर में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग दंपति को कुछ युवकों ने गिरा-गिराकर मारा और उनके हाथ-पैर तोड़ दिए। पुलिस इसे मामूली घटना बताकर मेडिकल तक नहीं करा रही। एसपी ने सीओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राजन अपने परिवार के साथ जेवर के माडलपुरिया मोहल्ले में रहते हैं। उनके भाई प्रदीप अपने बच्चों को लेने के लिए जेवर अंडरपास पर गए थे।
वहां पर कस्बे के ही कुछ युवकों ने उन्हें तमंचा दिखाकर डराया-धमकाया था और गाली-गलौच भी की। इस मामले की शिकायत करने के लिए प्रदीप के भाई राजन और उनकी पत्नी शीला जेवर कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी आरोपियों को मिली तो वह थाने में ही पहुंच गए और रिपोर्ट न करने के लिए धमकाया। लेकिन दंपति रिपोर्ट लिखाने के बाद थाने से अपने घर जाने लगा।
विज्ञापन
जब वह जेवर चौक पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें चौराहे पर ही घेर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने दंपति से बुरी तरह मारपीट की। इससे उन दोनों के हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए।
घटना की जानकारी मिली तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित परिवार ने फिर कोतवाली में घायलों को ले जाकर मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल नहीं।