फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   elderly beat child on road at vijaynagar

बुजुर्ग ने बच्चे को सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, सिर में फ्रैक्चर, हालत गंभीर

Fri, 10 May 2019 01:52 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 10 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
elderly beat child on road at vijaynagar
पीड़ित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सिटी में नौ साल के एक बच्चे की साइकिल दूसरे बच्चे से टकराई तो उसके दादा ने साइकिल चला रहे बच्चे की बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बच्चे को जमीन पर पटख दिया। उसकी सिर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया और ब्रेन में खून का थक्का जम गया। पीड़ित बच्चे को गौतमबुद्धनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। परिजन ने विजयनगर पुलिस को शिकायत दी है।

विज्ञापन


क्रॉसिंग्स रिपब्लिक सिटी की पंचशील वेलिंगटन सोसायटी में साकेत भटनागर परिवार समेत रहते हैं। एक मल्टीनेशनल कंपनी में कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव साकेत भटनागर का कक्षा तीन में पढ़ने वाला बेटा सिद्धांत भटनागर (9) बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे सोसायटी में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान उनके टावर में रहने वाले एक बच्चे से साइकिल टकरा गई और वह गिर गया। इस पर बच्चे के दादा ने सिद्धांत भटनागर को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि बच्चे के दादा ने सिद्धांत को सड़क पर पटक दिया। इससे उसके सिर में चोटें आई। 
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को शाहबेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में चोट लगने से खून का थक्का जम गया है। वहीं बृहस्पतिवार को मिली एक टेस्ट रिपोर्ट में उसके सिर की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। पीड़ित छात्र की हालत गंभीर है और उसे फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के पिता साकेत भटनागर का कहना है कि बृहस्पतिवार को उन्होंने क्रासिंग्स पुलिस चौकी पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। अब आरोपी ने माफी मांगकर तहरीर वापस लेने को कहा है। उनका कहना है कि बच्चे की पिटाई से उसकी हालत गंभीर है और वह तहरीर वापस नहीं लेंगे, रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। वहीं एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह का कहना है कि अगर पीड़ित पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराता है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed