फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elaiu those commuting asking 'Who Are You'

आने-जाने वालों से पूछ रही एलआईयू ‘ हू आर यू ’

Wed, 15 Jul 2015 01:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 15 Jul 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Elaiu those commuting asking 'Who Are You'

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर पर रेप का केस कराने वाली महिला के घर पर खुफिया तंत्र की निगाहें लगी हैं। मामला अब सपा सुप्रीमो से जुड़ता जा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में आरोप लगाने वाले परिवार के यहां आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। आसपास के लोगों के अनुसार एलआईयू लगातार यहां नजर रखे हुए हैं।

मुलायम सिंह यादव केकथित रूप से आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को धमकाने और इसके तत्काल बाद अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का अभियोग दर्ज होने का मामला आपस में जुड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


रेप का आरोप लगाने वाली महिला के परिवार के सपा से जुड़ा होने के बाद हालात बदल गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने महिला के परिवार की सुरक्षा और निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के परिवार से मिलने वालों का तांता लगा है। इनमें कई राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अमिताभ ठाकुर को काबू करने के लिए महिला को मोहरा बनाया गया है।


ऐसे में महिला से मिलकर कुछ लोग इसका खुलासा कराना चाहते हैं तो सपा के नेता इसको दबाने में लगे हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने इंद्रगढ़ी क्षेत्र में महिला के निवास वाली कालोनी में निगरानी बढ़ा दी है।

यहां आने-जाने वालों की निगरानी एलआईयू कर रही है। अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से भी एलआईयू पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो सपा संगठन की ओर से कुछ महिला कार्यकर्ताओं को भी इस क्षेत्र में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed