फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight militants have become a steady young man, took training in Pakistan.

आतंकी बन चुके हैं संभल के आठ युवक, पाक में ली ट्रेनिंग

Sun, 20 Dec 2015 09:47 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 Dec 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
Eight militants have become a steady young man, took training in Pakistan.

अलकायदा के संभल, उत्तरप्रदेश मॉड्यूल का पर्दाफाश होने से ये सबूत मिले हैं कि खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस भी भारत में आ चुका है।

विज्ञापन


आईएस के भारत पहुंचने के बाद ही अलकायदा ने भारत में अपने पैर पसारना शुरू किया। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए अलकायदा के आतंकियों से पूछताछ में हुआ है।

सुरक्षा एजेंसियां इसे देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती और चिंता मान रही हैं। संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि इस समय संभल के करीब आठ और दक्षिण भारत के पांच युवक पाकिस्तान में मौजूद हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब अलकायदा पूरे विश्व में वहां पहुंच रहा है जहां आईएस पहुंच चुका है। ज्यादा से ज्यादा तबाही और आगे निकलने की दोनों आतंकी संगठनों में होड़ मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलकायदा अब भारत में अपने पैर जमाने लगा है तो इसका मतलब है कि आईएस भारत में पहले ही आ चुका है। गिरफ्त में मौजूद अलकायदा के आतंकियों से पूछताछ में पता लगा है कि उनके आकाओं ने आदेश दिया है कि आईएस भारत पहुंच चुका है इसलिए अलकायदा को भी भारत पहुंचना है।

13 युवक पाक में ले रहे ट्रेनिंग

Eight militants have become a steady young man, took training in Pakistan.

 आईएस के भारत में मौजूद होने की प्रबलता उस एफआईआर से भी होती है जो स्पेशल सेल ने जून महीने में दर्ज की थी। इस एफआईआर में कहा गया था कि आईएस देश में आतंकी हमला करवा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने अलकायदा के शुरुआती पैरों को तो उखाड़ दिया है मगर एसआई के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। दूसरी तरफ आतंकियों से पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि यहां के करीब 13 युवक पाकिस्तान में मौजूद हैं जो आतंकवाद की खतरनाक ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अलकायदा के इंडिया सब-कॉटिनेंट के भारत चीफ मोहम्मद आसिफ ने पूछताछ में बताया है कि संभल के करीब आठ युवक इस समय पाकिस्तान में हैं। इनमें सर्जिल, रेहान, मौलाना आसिम उमर और उस्मान के नाम सामने आ चुके हैं।

1995 में पाकिस्तान गए मौलाना आसिम उमर के जरिए संभल के सभी युवक पाकिस्तान गए हैं। इसके अलावा कटक से गिरफ्तार मौलाना अब्दुल रहमान ने भी बताया है कि वह दक्षिण भारत के करीब पांच युवकों को पाकिस्तान भेज चुका है।

इनमें सिर्फ उमर हैदराबादी का ही नाम सामने आया है। ये सभी पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग ले रहे हैं और अलकायदा के लड़ाके बन चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed