दिल्ली में स्टार्टअप शुरु करने वालों के लिए खुशखबरी, आठ सदस्यीय काउंसिल गठित
- राजधानी में स्टार्टअप और बिजनेस आसान करने पर तीन महीनों में परिषद देगी रिपोर्ट
- नौकरी डॉट कॉम संस्थापक की अगुवाई में आठ सदस्यीय काउंसिल
- मुख्यमंत्री ने कहा नौकरी मांगने वाले नहीं देने वाले बनाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को इंटरप्रिन्योरशिप काउंसिल (उद्यमिता परिषद) का गठन किया है। नौकरी डॉट कॉम संस्थान के संजीव बिखचंदानी को परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
केजरीवाल ने कहा है कि सरकार छोटे बिजनेस, स्टार्टअप को बढ़ावा देगी, जिससे नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बढ़ेंगे। परिषद तीन महीनों में रिपोर्ट देगी कि बिजनेस शुरू करने को लेकर सरकारी सिस्टम में गड़बड़ी कहां है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि परिषद दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन के तहत काम करेगा। इसमें ऐसे लोगों को रखा गया है जिन्होंने खुद स्टार्टअप किया है वहीं दूसरे वो लोग भी हैं जिन्होंने हर तरह के बिजनेस को फाइनेंस किया है।
उद्यमिता परिषद सलाहकारी संस्था है। जिसके जरिए बिजनेस शुरू करने में सरकारी बाधाओं को दूर करने के रास्तों को ठीक करने की सिफारिश होगी। परिषद नौकरी देने वाले बिजनेस को बढ़ाने, छोटे-मंझोले बिजनेस और स्टार्टअप शुरू करने की सही पॉलिसी पर सलाह देगी।
नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक बताएंग गुर
नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने कहा कि राजधानी से नौकरी डॉट कॉम, पेटीएम समेत चार नए स्टार्टअप शुरू हुए लेकिन दो नोएडा और दो गुड़गांव चले गए।
क्यों गए और क्या दिक्कतें रहीं, दिल्ली में बिजनेस को कैसे आसान किया जाए, इस पर परिषद काम करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी सरकार का चुनावी वादा था कि नई नौकरी बढ़ाएंगे और बिजनेस आसान करेंगे, उसी कड़ी में यह एक नया कदम है।
इस मामले में केन्द्र सरकार से मदद लेने की जरूरत होगी तो वो भी लेंगे। परिषद का संरक्षक उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन को बनाया गया है।