बदले की आग में एक दिन में उड़ा दी आठ कोठियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव पुलिस से जबरदस्त मुठभेड़ के बाद पकड़ में आए शातिर बदमाश चवन के दबे हुए गुनाहों से पर्दा उठना शुरू हो गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि तावडू में पूर्व सरपंच के साथ चल रही रंजिश में उसने ही अपने गुर्गो के साथ मिलकर पिछले साल दिसंबर में एक ही दिन में जबरदस्त धमाके किए थे।
चवन ने पूर्व सरपंच की आठ कोठियों को निशाना बनाते हुए एक ही दिन उड़ाते हुए संदेश दिया था। इसके बाद से वह मेवात में काफी सक्रिय हो रहा था। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उस पुरानी रंजिश को टटोलने में जुट गई है।
पिछले चार सालों से गुड़गांव पुलिस की आंखों की किरकिरी बन चुके शातिर ईनामी बदमाश चवन को पकड़ने के लिए बुधवार को हुई जबरदस्त मुठभेड़ में क्राइम ब्रांच यूनिट-नौ ने ऑपरेशन चलाते हुए उसे अरावली की पहाड़ियों से दबोच लिया था। दोनों तरफ से हुई जबरदस्त फायरिंग में पुलिस ने उसे पांच गोलियां मारी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दो दिन बाद सफदरजंग अस्पताल में हुई पुलिस पूछताछ में उसने कबूला कि 2013 में तावडू पचगांव के पूर्व सरपंच रत्ती के भाई हमीद की हुई हत्या के बाद से यह रंजिश के बाद 29 अक्तूबर 2014 को हफीज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद यह रंजिश बढ़ गई थी।
वर्चस्व की लड़ाई में चवन ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर पिछले साल दिसंबर में पूर्व सरपंच रत्ती की आठ कोठियों को सिलसिलेवार तरीके से उड़ा दिया था।
ठीक होने में लगेगा एक महीना
एक ही दिन मे हुए इन धमाकों के जरिये चवन ने संदेश दिया जिसके बाद से वह मेवात में अपने गिरोह को लगातार मजबूत बनाने में जुटा हुआ था।
इस खुलासे के बाद पचगांव में फिर से चर्चाएं शुरू हो गई है इसे लेकर पंचायत के माध्यम से दोनों गुटों के बीच समझौता कराने की कोशिश की जा रही है।
डॉक्टरी देखरेख के बाद गुरूवार रात को चवन को सफदरजंग अस्पताल से भोंडसी जेल शिफ्ट कर दिया गया, हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि चवन को ठीक होने में एक महीने का वक्त लग जाएगा ऐसे में क्राइम ब्रांच उसके ठिकानों पर निगरानी रखने के अलावा उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है।
क्राइम ब्रांच यूनिट-9 इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक अबतक सामने आई वारदातों के आधार पर उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इसके अलावा भी अन्य एरिया में भी नजर रखी जा रही है। चवन के अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।