फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight hours duty and weekly leave roster of police applied in ghaziabad

गाजियाबादः पुलिस में आठ घंटे ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश का रोस्टर लागू

Sun, 03 May 2020 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eight hours duty and weekly leave roster of police applied in ghaziabad
गाजियाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन तथा कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एसएसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाने का रोस्टर जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि बैरियर, आइसोलेशन व क्वॉरेंटाइन केंद्रों, हॉटस्पॉट तथा अन्य स्थानों की जटिल ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी इस फैसले से लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

 
एसएसपी ने बताया कि इसी क्रम में जनपद में नगर क्षेत्र में बैरियर ड्यूटी व अन्य ड्यूटी के 27 पॉइंट, आइसोलेशन व क्वॉरेंटाइन केंद्र के 6 पॉइंट तथा हॉटस्पॉट केंद्रों पर ड्यूटीरत कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्टों में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में बैरियर व अन्य ड्यूटी के 28 प्वॉइंट, आइसोलेशन व क्वॉरेंटाइन केंद्र के 7 प्वाइंट तथा हॉटस्पॉट केंद्रों पर तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस लाइन में भी ड्यूटी को तीन शिफ्टों में लगाया गया है। 


एसएसपी ने बताया कि ड्यूटी पॉइंट्स पर लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाने और साप्ताहिक अवकाश रखने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। इस फैसले से कोविड-19 की ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे। ऐसा करने वाला गाजियाबाद पहला जनपद है। भविष्य में इसी प्रकार और भी ड्यूटियां रिलेक्स की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed