फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Efforts to make New Delhi station world class station intensified

Delhi Railway Station: नई दिल्ली स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की मुहिम तेज, दिसंबर से शुरू हो सकता है काम

Wed, 12 Jul 2023 10:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 12 Jul 2023 10:47 PM IST
सार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए आरएलडीए तीन बार टेंडर निकल चुका है। अब चौथी बार टेंडर निकाला गया है। इस बार अगर टेंडर में कोई पेच नहीं फंसा तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Efforts to make New Delhi station world class station intensified
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित डिजाइन - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने की मुहिम एक बार फिर तेज हो गई है। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) का दावा है कि दिसंबर महीने से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए। आरएलडीए ने दिल्ली रेल मंडल को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। दिल्ली रेल मंडल को इस बात से भी अवगत किया गया हे कि पांच अक्तूबर को टेक्निकल ई- बिड्स को खोला जाएगा। ई-बिड्स खुलने के दो महीने बाद पुर्ननिर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के लिए आरएलडीए तीन बार टेंडर निकल चुका है। अब चौथी बार टेंडर निकाला गया है। हर बार निर्माण कार्य में खर्च होने वाले बजट को लेकर टेंडर कैंसल हो जाता है। इस बार फिर से अधिकारियों ने 1 जुलाई को टेक्निकल ई बिड्स के लिए बड़े बिल्डिरों को बुलाया है। इस बार अगर टेंडर में कोई पेच नहीं फंसा तो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यात्रियों को इस स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। फूड कोर्ट, वेटिंग लाउंज, बच्चों के लिए गेमिंग जोन, स्वचालित सीढि़यां, कैफेटेरिया और पंच सितारा होटल के साथ ही वाणिज्यिक जोन विकसित किया जाएगा। रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ स्टेशन भवन का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed