{"_id":"69aee3aa5dae11cb86080103","slug":"effigy-burning-in-jnu-over-uttam-nagar-incident-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127110-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: उत्तम नगर की घटना पर जेएनयू में हुआ पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: उत्तम नगर की घटना पर जेएनयू में हुआ पुतला दहन
विज्ञापन
-जेएनयू एबीवीपी ने की कठोर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में एबीवीपी इकाई ने उत्तम नगर की घटना के विरोध में सोमवार को पुतला दहन किया। साथ ही तरुण कुमार की हत्या की निंदा और कठोर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा बढ़ते धार्मिक तनाव और सामाजिक वैमनस्य पर चिंता व्यक्त की। एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटना पर समाज के सभी वर्गों को संवेदनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि वामपंथी संगठनों की ओर से इस गंभीर घटना पर अब तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। किसी निर्दोष व्यक्ति की हत्या जैसे गंभीर विषय पर मौन रहना अत्यंत निराशाजनक और संवेदनहीनता को दर्शाता है।