फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   effect on women and daily work after 500 and 1000 note ban in noida

हेलो पुलिस, 500 रुपये खुले नहीं तो नहीं मिली सब्जी, कैसे दूं बच्चे को लंच बॉक्स 

Fri, 11 Nov 2016 07:37 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 11 Nov 2016 07:37 PM IST
सार


- 500 और 1000 का नोट बंद होने पर पुलिस के पास मदद के लिए एक दिन में आई 800 कॉल
- पुलिस ने बैंक मैनेजर के पास जाने दी सलाह 

नोएडा, 10 नवंबर

विज्ञापन
effect on women and daily work after 500 and 1000 note ban in noida
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं सेक्टर - 12 से संगीता बोल रही हूं। मेरे पास अभी 500 रुपये से छोटा नोट नहीं है। सब्जी वाले ये नोट ले नहीं रहे हैं। जबकि बच्चे को लंच बॉक्स देकर स्कूल भी भेजना है।  अब कैसे बच्चे का लंच तैयार करूं। प्लीज मेरी मदद करो।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने से सिर्फ बुधवार को इमरजेंसी कंट्रोल रूम में पुलिस के पास करीब 800 कॉल मदद के लिए आई हैं। पुलिस ने सभी कॉल करने वाले बैंक मैनेजर से संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की तरफ से काला धन को रोकने के लिए  500 और 1000 नोट के बंद कर दिए गए हैं। अचानक से जब  लोगों को इसकी सूचना मिली तो लोग परेशान हो गए। इसके बाद से कोई भी शख्स 500 और 1000 रुपये लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कैसे वो रोजाना के छोटे - मोटे काम करें। ऐसे में लोग पुलिस का ही सहारा ले रहे हैं। लोगों को लग रहा है कि पुलिस को कॉल करने पर उनकी दिक्कत दूर हो जाएगी।

800 से ज्यादा ऐसी कॉल आ चुकी हैं

effect on women and daily work after 500 and 1000 note ban in noida
पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत स्टाफ की इंचार्ज शबाना खान ने बताया कि 1000 रुपये से ज्यादा 500 रुपये के नोट न लेने की सबसे ज्यादा शिकायतें आ रही हैं। सब्जी, दूध, ऑटो आदि रोजाना के काम के लिए दुकानदारों की तरफ से 500 रुपये न लेने की शिकायत आ रही हैं।

सरकार की तरफ से ये नोट बंद किए गए हैं। इसमें हम लोग मदद नहीं कर सकते हैं। ऐसी फोन कॉल की जानकारी अधिकारियों को भी दे दी गई है। एक दिन में 800 से ज्यादा ऐसी कॉल आ चुकी हैं। इस दिनों क्राइम की घटनाओं को छोड़कर कर्मचारी ऐसी कॉल उठाने में ही व्यस्त है।

पुलिस कंट्रोल रूम के इंचार्ज एम पी सिंह ने बताया कि  इस तरह की बहुत सारी कॉल आ रही हैं। लेकिन हमने सबको कहा है कि वो बैंक में जाकर मैनेजर से संपर्क करें। लोगों को समझना चाहिए और इमरजेंसी कंट्रोल रूम में इस तरह से फोन नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed