फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Effect of coronavirus getting weaker in slum areas of Noida claims health department

नोएडा: झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में बेदम हो रहा कोरोना, महज एक से दो फीसदी मिली संक्रमण दर

Sat, 28 Nov 2020 09:55 AM IST
प्राची प्रियम गौरव शर्मा, नोएडा
गौरव शर्मा, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 28 Nov 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
Effect of coronavirus getting weaker in slum areas of Noida claims health department
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण के बढ़े मामलों में कभी मुंबई के धारावी से तुलना किए जाने वाले नोएडा के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में कोरोना बेदम होता जा रहा है। आठ दिनों से चले रहे टारगेटिड टेस्टिंग अभियान की समीक्षा में सामने आया है कि शहरी झुग्गी क्षेत्रों में संक्रमण की दर एक से दो फीसदी तक रह गई है। कहीं-कहीं यह एक फीसदी से भी कम है, जबकि जिले की कोरोना संक्रमण दर 4.4 है।

विज्ञापन


नोएडा सेक्टर-5, 8, 9, 10 व अन्य कुछ जगहों को शहरी झुग्गी क्षेत्र यानी अरबन स्लम की श्रेणी में गिना जाता है। कोरोना के प्रसार की शुरुआत में यह सभी क्षेत्र बड़े क्लस्टर बन गए थे। खुद इसका संज्ञान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया था, लेकिन मौजूदा समय में हालात बदल गए हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अफसर ने बताया कि 19 नवंबर से अभियान शुरू हुआ है जो 30 नवंबर तक चलेगा। आठ दिनों में शहरी झुग्गी क्षेत्र के 2300 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई है। इनमें संक्रमण की दर महज एक फीसदी रही। इन दिनों में करीब 30 संक्रमित ही विभाग को मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली बॉर्डर और अस्पतालों में हालत खराब
स्वास्थ्य विभाग की जांच में दिल्ली बॉर्डर पर हालात खराब मिल रहे हैं। यहां होने वाली जांच की संक्रमण दर छह से सात फीसदी तक दर्ज की गई है। इस दर से आशय कुल जांचों के सापेक्ष मिलने वाले संक्रमित व्यक्तियों से है। 

वहीं, विभागों ने अस्पतालों में संक्रमण की स्थिति देखी है। बड़े अस्पतालों में सामान्य खांसी, जुकाम की जांच को जाने वाले अधिकांश मरीज पॉजिटिव आ रहे हैं। हालांकि कुछ, केस बाजार, होटल व अन्य स्थानों से भी सामने आए हैं।
 

ये है टारगेटिड टेस्टिंग अभियान

स्वास्थ्य विभाग ने करीब एक महीने टारगेटिड टेस्टिंग अभियान चलाया था। एक बार फिर अभियान जारी है। इसमें संक्रमित होने की बढ़ी संभावना को देखते हुए कुछ विशेष वर्गों की जांच पर केंद्रित किया जाता है। इनमें शहरी झुग्गी क्षेत्र, जेल, हॉस्पिटल, सरकारी कार्यालय, रिक्शा, रेहड़ी पटरी वाले, सब्जी वाले, होटल, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, मानसिक  अस्पताल आदि शामिल होते हैं। 

शहरी झुग्गी क्षेत्र में संक्रमण की दर एक से दो फीसदी तक ही है। पूरी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को भी दी गई। इसे और कम करने का प्रयास रहेगा जहां मामले अधिक हैं वहां भी नियंत्रण के प्रयास जारी हैं।
-डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed