{"_id":"6747f0c67f3bf1f0f20d30a7","slug":"ed-team-attacked-in-bijwasan-area-of-delhi-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Attack: दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए पहुंचे थे अफसर; FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Attack: दिल्ली में ईडी की टीम पर हमला, साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए पहुंचे थे अफसर; FIR दर्ज
Thu, 28 Nov 2024 09:56 AM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 28 Nov 2024 09:56 AM IST
सार
दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला हुआ है। हमला उस वक्त हुआ, जब साइबर क्राइम से जुड़े मामले में जांच के लिए ईडी के अधिकारी छापेमारी के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
ईडी की टीम पर हमला
- फोटो : एएनआई
विस्तार
राजधानी दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर छापेमारी कर रही ईडी टीम पर हमला कर दिया। ईडी की टीम साइबर धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन
The Enforcement Directorate’s High-Intensity Unit (HIU) launched extensive searches today targeting top chartered accountants allegedly linked to a massive cybercrime network operating across India. The raids follow an investigation that uncovered the laundering of illicit funds… https://t.co/Ea93i7lw2J
— ANI (@ANI) November 28, 2024विज्ञापन
जांच एजेंसी ने दिल्ली के बिजवासन इलाके में हुई घटना के बारे में पुलिस में एफआईआर दर्ज करा दी है। यह जांच पीपीपीवाईएल साइबर ऐप धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। मामले में कथित आरोपियों, जिनमें अशोक शर्मा और उनके भाई शामिल हैं। कथित तौर पर ईडी टीम पर हमला किया। सूत्रों ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि जांच एजेंसी ईडी के जांचकर्ताओं पर आरोपियों द्वारा हमला किया गया। ईडी की टीम के जांच अधिकारियों को चोट लगी है। टीम सर्च ऑपरेशन करने गई थी। इस दौरान ईडी की टीम पर साइबर क्राइम करने वाले आरोपियों और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। मौके पर स्थानीय पुलिस की टीम भी पहुंची और तफ्तीश जारी है। साइबर क्राइम से जुड़े एक मामले में दिल्ली के एक लोकेशन पर तफ्तीश ईडी की टीम करने गई थी।
एक शख्स को पकड़ा
बिजवासन इलाके में ईडी की टीम के साथ हाथापाई की सूचना मिली है। एसएचओ कापसहेड़ा अपने स्टाफ के साथ बिजवासन में उस जगह पर पहुंचे। जहां पर ईडी की कार्रवाई चल रही थी। एडी सूरज यादव के नेतृत्व में ईडी की टीम ने छापा मारा था। पता चला कि सीए अशोक कुमारनाम का एक व्यक्ति इस जगह का मालिक है। ईडी की टीम ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में खेत पर छापा मारा। उनके साथ सीआरपीएफ की दो महिला अधिकारी भी थीं। उन्होंने बाद में एक पुरुष सीआरपीएफ को भी मौके पर बुलाया। अशोक कुमार के रिश्तेदार यश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण पश्चिम जिला डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने जानकारी दी है।