{"_id":"696742ffa2c2599f1608b020","slug":"ed-s-petition-against-arvind-kejriwal-s-bail-will-be-heard-on-may-8-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्साइज पॉलिसी केस: केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें किस तारीख को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्साइज पॉलिसी केस: केजरीवाल की जमानत के खिलाफ ED ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जानें किस तारीख को सुनवाई
Wed, 14 Jan 2026 12:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
हाईकोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई जमानत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई 8 मई को होगी। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को भी तलब करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील ने अनुरोध किया कि सीनियर काउंसलर उपलब्ध न होने के कारण मामला कुछ देर बाद लिया जाए। कोर्ट ने कहा, फिर हम इसे किसी अन्य दिन लेंगे। उसके बाद कोर्ट ने मामले को 8 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।
विज्ञापन