{"_id":"65b9d2426a46232cf5028feb","slug":"ed-raid-in-case-related-to-bharat-papers-limited-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: भारत पेपर्स लिमिटेड से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और यूपी में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raids: भारत पेपर्स लिमिटेड से जुड़े मामले में ईडी की छापेमारी, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और यूपी में पहुंची टीम
Wed, 31 Jan 2024 12:28 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारत पेपर्स लिमिटेड (बीपीएल) से जुड़े 200 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में बुधवार को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ प्राथमिक आरोप है कि इसके निदेशकों ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले बैंकों के कंसोर्टियम के साथ लगभग 200 करोड़ रुपये की ऋण धोखाधड़ी को अंजाम दिया। अन्य बैंकों में जम्मू एंड कश्मीर (जेएंडके) बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और करूर वैश्य बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि सितंबर 2006 में स्थापित, बीपीएल भारत बॉक्स फैक्ट्री इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीबीएफआईएल) का एक सहयोगी है, जो जम्मू और लुधियाना में स्थित एक पेपर बोर्ड पैकेजिंग उद्योग है।
विज्ञापन