{"_id":"63281a32bc511e44eb1db716","slug":"ed-interrogates-close-friends-of-abdullah-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अब्दुल्ला आजम के करीबियों से ईडी ने की पूछताछ, जुआ खेलते वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अब्दुल्ला आजम के करीबियों से ईडी ने की पूछताछ, जुआ खेलते वीडियो हुआ था वायरल
Mon, 19 Sep 2022 12:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:58 PM IST
सार
एक वायरल वीडियो में अब्दुल्ला आजम के दोनों दोस्त जुआ खेलते हुए दिखाई दिए थे। हाल ही में आजम खान से मुलाकात के दौरान दोनों युवक अखिलेश के साथ भी दिखे थे, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके आधर पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक अब्दुल्ला आजम के दो करीबियों से ईडी ने पूछताछ की है। दोनों को पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। बता दें कि एक वायरल वीडियो में दोनों युवक जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे थे। हाल ही में आजम खान से मुलाकात के दौरान दोनों युवक अखिलेश के साथ भी दिखे थे, जिसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके आधर पर पुलिस ने उनको हिरासत में लिया था। इसके विरोध में सपाइयों ने एसपी आवास पर धरना दिया था।
विज्ञापन
जानकारों की माने तो ईडी की टीम रविवार की रात ही रामपुर आ गई थी। टीम ने अब्दुल्ला आजम के दोस्तों से पूरी रात पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि आजम खां के खिलाफ ईडी ने लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर रखा है। उसी सिलसिले में अब्दुल्ला के दोस्तों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन