{"_id":"62def7dbbee8972ecc765f57","slug":"ed-interrogate-sonia-gandhi-for-second-round-today-may-get-jammed-again-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचकर निकलें: सोनिया गांधी से ईडी करेगी दूसरे दौर की पूछताछ, नई दिल्ली में आज फिर मिल सकता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचकर निकलें: सोनिया गांधी से ईडी करेगी दूसरे दौर की पूछताछ, नई दिल्ली में आज फिर मिल सकता है जाम
Tue, 26 Jul 2022 10:01 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:01 AM IST
सार
संसद सत्र चलने की वजह से रफी मार्ग, विजय चौक, रेल भवन गोलचक्कर भी ट्रैफिक पहले से प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
नई दिल्ली में जाम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कार्य दिवस पर नई दिल्ली में जाम मिल सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सुबह का अपना रूट इसके हिसाब से तय करें। असल में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरे दौर की पूछताछ करेगी। ऐसे में नई दिल्ली जिला ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली में कई मार्गों से बचने की सलाह दी है। संसद सत्र के चलते हुए कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नई दिल्ली जिले के उपायुक्त आलाप पटेल ने बताया कि लोग मोती लाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ, मानसिंह रोड, गोल मेठी गोलचक्कर, तुगलक रोड गोल चक्कर, क्लेरिज गोलचक्कर, क्यू पाइंट गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, मौलाना आजाद रोड गोलचक्कर और मान सिंह रोड गोलचक्कर पर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आने से बचें। संसद सत्र चलने की वजह से रफी मार्ग, विजय चौक, रेल भवन गोलचक्कर भी ट्रैफिक पहले से प्रभावित चल रहा है।
विज्ञापन
कांवड़ रूट पर भी बाधित हो सकता है ट्रैफिक
14 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 26 जुलाई को खत्म हो जाएगी। शिवरात्रि पर मंगलवार लोग शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगा जल लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, सुबह भी सड़कों पर इनका दबाव रहेगा। ऐसे में दिल्ली बॉर्डर पर जाम की आशंका है। इन रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज ED के समक्ष पेश होने वाली हैं। तस्वीरें सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर से हैं जहां पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। pic.twitter.com/mhyoVldHPK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 26, 2022