फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ed has filed a complaint against 12 accused Hizb ul Mujahideen terrorists under the PMLA 2002 before Patiala House Court in a terror funding case

ईडी ने 12 आरोपियों के खिलाफ आंतकी फंडिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज की शिकायत 

Tue, 25 Aug 2020 05:31 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 25 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
ed has filed a complaint against 12 accused Hizb ul Mujahideen terrorists under the PMLA 2002 before Patiala House Court in a terror funding case
ED - फोटो : ANI

जम्मू और कश्मीर में आतंकी गतिविधियों का वित्तपोषण करने के लिए मनी लान्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में आरोपपत्र दायर किया। यह आरोपपत्र पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ दायर किया गया है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश के समक्ष यह आरोपपत्र दायर करके ईडी ने मांग की कि इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अन्य सजा के अलावा 1.22 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जाए। इस मामले अदालत जल्द संज्ञान ले सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) कार्रवाई और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत मुख्य आरोपी सयेद सलाहुद्दीन व अन्य के खिलाफ दायर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आरोपपत्र का संज्ञान लेने के बाद इस मामले में मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


ईडी ने आरोपपत्र में मुख्य आरोपी मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सयेद सलाहुद्दीन के अलावा मोहम्मद शफी शाह उर्फ डॉक्टर उर्फ दाउद, तालिब लाली उर्फ तालिब हुसैन, गुलाम नगी खान उर्फ आमिर खान, उमर फारूक शेरा उर्फ महबूब-उल-हक, मंजूर अहमद दार उर्फ मसरूर दार, जफर हुसैन भट उर्फ खुर्शीद, नजीर अहमद दार उर्फ शबीर इलाही खालिद, अब्दुल मुजीब सोफी उर्फ मुजीब बिसाती-शाहीन, मुबारक शाह, मुजफ्फर अहमद दार उर्फ गजनबी और मुश्ताक आलम को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में पिछले साल नवंबर में मोहम्मद शफी शाह, बांदीपोरा निवा गुलाम नगी और अन्य पांच अन्य कथित आतंकवादियों की कश्मीर में 13 संपत्तियों को अटैच किया था, जिनकी कीमत 1.22 करोड़ रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed