फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED gets time to respond to Jacqueline's plea

Delhi NCR News: जैकलीन की याचिका पर ईडी को जवाब के लिए मिला समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष अदालत ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अतिरिक्त समय दे दिया है। याचिका में उन्होंने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी है। विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा ने मामले की अगली सुनवाई 8 मई के लिए निर्धारित की है। इसी दिन ईडी को अपना जवाब दाखिल करना होगा। इससे पहले 17 अप्रैल को अदालत ने जैकलीन की ओर से दायर आवेदन पर ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सुनवाई के दौरान ईडी ने अतिरिक्त समय की मांग की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।

गौरतलब है कि जांच के दौरान कई बार समन जारी होने के बाद ईडी ने जैकलीन को पूरक आरोपपत्र में आरोपी बनाया था। इस मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है, जिस पर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों के परिवार से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोपी ने हवाला और शेल कंपनियों के जरिए अवैध धन का लेनदेन किया। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed