फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED conducts raids in money laundering case against Delhi minister Satyendar Jain

ED Raids: केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला

Fri, 17 Jun 2022 09:34 AM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 17 Jun 2022 09:34 AM IST
सार

जैन को ईडी ने 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, फिलहाल जैन न्यायिक हिरासत में हैं। 

विज्ञापन
ED conducts raids in money laundering case against Delhi minister Satyendar Jain
Satyendar Jain - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर ईडी की ने छापा मारा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई स्थानों पर यह कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कम से कम 10 आवासीय और व्यावसायिक स्थानों पर ईडी की टीम की कार्रवाई चल रही है। जैन को ईडी ने 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था, फिलहाल जैन न्यायिक हिरासत में हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई में मंगलवार सुबह ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसबी राजू और सत्येंद्र की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने पक्ष रखा था। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका 9 जून को दी दाखिल की गई थी। इस पर फैसला शनिवार को आएगा।  

विज्ञापन


मंगलवार सुबह 11 बजे सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसबी राजू और सत्येंद्र जैन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने अपना पक्ष रखा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया। यह याचिका 9 जून को दी दाखिल की गई थी। 

विज्ञापन

कुमार विश्वास बोले, ‘भारत रत्न’

कभी आम आदमी पार्टी का हिस्सा रहे कवि कुमार विश्वास ने जैन की याददाश्त जाने पर ट्वीट किया, भारत रत्न। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तंज कसा। ठाकुर ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा, ऐसे व्यक्ति को उन्होंने मंत्रिमंडल में कैसे बना रखा है। केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि हिमाचल के प्रभारी के रूप में जैन लोगों को कैसे याद रखते हैं। 30 मई को गिरफ्तार किए गए जैन अभी न्यायिक हिरासत में हैं।


 
विज्ञापन

ईडी ने कोर्ट को बताया, याददाश्त जाने का दावा कर रहे हैं सत्येंद्र जैन

ईडी ने अदालत में कहा कि सत्येंद्र जैन कोरोना के कारण याददाश्त जाने का दावा कर रहे हैं। ईडी के अनुसार जैन ने यह दावा तब किया, जब उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस के दस्तावेज दिखाकर सवाल पूछे गए। 


 
विज्ञापन

कोविड के बहाने, जैन को बचाने की कवायद: कांग्रेस 
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार ने सत्येंद्र जैन पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष हवाला दस्तावेजों के साथ पेश होने पर आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा ढोंग करना कि कोविड के कारण उन्होंने याददाश्त खो दी। पूरी तरह से अपने साथ-साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल को बचाने की प्रक्रिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल की आखिर ऐसी कौन सी मजबूरी हैं जो असंतुलित याददाश्त वाले व्यक्ति को मंत्री पद पर रखा हुआ है। प्रदेश काग्रेस मांग करती है कि केजरीवाल तुरंत प्रभाव से सत्येन्द्र जैन को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करें।

अनिल कुमार ने कहा कि हवाला से पैसा पाने वाले ट्रस्ट से सत्येंद्र जैन का क्या कनेक्शन है। वह इसके सदस्य क्यों, इसपर सवाल पूछे जा रहे हैं। उस समय उन्होंने याददाश्त जाने की बात कही। जबकि केजरीवाल ने दावा किया था कि उन्होंने सारे कागजात देखें है। ऐसे में क्या केजरीवाल से हवाला मामले की पूछताछ नही होनी चाहिए। हाल में ईडी की कार्रवाई में हवाला कारोबारी सिद्धार्थ जैन विभव जैन, जी.एस. माथुर इत्यादि से 2.85 करोड़ की नकद राशि तथा 133 सोने के सिक्के बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed