Delhi: दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक और गिरफ्तारी, ईडी ने समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में बडी कार्रवाई करते हुए एक और गिरफ्तारी की है। ईडी ने शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के बेहद चर्चित शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने इस मामले में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर को गिरफ्तार किया गया था।
ED arrests liquor businessman Sameer Mahendru in Delhi excise policy money laundering case: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) September 28, 2022
आम आदमी पार्टी ने दी प्रतिक्रिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल भाजपा ने विजय नायर को गिरफ्तार किया, अगले हफ्ते ये लोग मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के आप कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे गिरफ्तारी के लिए तैयार रहे।
इन्होनें पहले @SatyendarJain को, फ़िर @KhanAmanatullah को फ़र्ज़ी Case में Arrest किया
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) September 28, 2022
कल Vijay Nair को Arrest कर लिया।अगले हफ़्ते @msisodia को गिरफ़्तार करने वाले हैं
देश के सभी AAP कार्यकर्ताओं से अपील-
गिरफ़्तारी के लिए तैयार रहें
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/dWC5QpQESN
सूत्रों ने बताया कि विजय नायर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने पूरी कार्रवाई को अवैध करार देते हुए इसके लिए भाजपा पर आरोप लगाया।
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया समेत आठ आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी किया है। एफआईआर में कुल नौ लोग नामजद हैं, जिनमें सिर्फ पेरनोड रिकार्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज राय के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी नहीं किया गया है।
आरोपियों में ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, ब्रिंडको स्प्रिट्स के मालिक अमनदीप ढल, इंडोस्प्रिट के मालिक समीर महेंद्रु, बडी रिटेल के निदेशक अमित अरोड़ा, राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोड़ा, प्रोपराइटरशिप फर्म महादेव लिकर्स के सन्नी मारवाज शामिल हैं। आरोपियों में अर्जुन रामचंद्र पिल्लई और अर्जुन पांडे भी शामिल हैं। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में नामजद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया। इन सभी के देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।