{"_id":"62bf6d72dd37002a2916ac19","slug":"ed-action-in-the-case-related-to-satyendra-jain-arrested-two-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई, दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satyendra Jain: सत्येंद्र जैन से जुड़े मामले में ईडी की कार्रवाई, दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार
Sat, 02 Jul 2022 04:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 02 Jul 2022 04:55 AM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी वैभव जैन व अंकुश जैन को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि दोनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया। दोनों कारोबारी कथित तौर पर सत्येंद्र जैन के व्यावसायिक सहयोगी हैं। जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। इससे पहले अदालत ने बिना पेशी के जैन की न्यायिक हिरासत बढ़ाने से इंकार कर दिया। ईडी ने अदालत के रवैये को देख विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए जैन की अस्पताल से पेशी करवाई। जैन पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
ईडी ने 57 वर्षीय जैन को 30 मई को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत कथित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती होने से पहले अदालत ने 18 जून को जैन की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। 9 जून को भी अदालत की सुनवाई के ठीक बाद राउज एवेन्यू कोर्ट से बाहर निकलते समय बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
सीबीआई ने जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध करने का आरोप लगाया है। 31 मार्च को, ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को कुर्क किया।
ईडी ने 6 जून को जैन उनकी पत्नी और उनके सहयोगियों के कई स्थानों पर छापे मारे थे, जिन्होंने या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सहायता की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में भाग लिया था। छापेमारी के दौरान 2.85 करोड़ रुपये की नकदी और 1.80 किलो वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।