फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Economic Offences Wing Delhi Police has arrested Anil Goel Director of Lucknow-based Skyhigh InfraProject Pvt Ltd

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्काई-हाई इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल गोयल गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 03:05 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 02 Jan 2022 03:05 AM IST
सार

आर्थिक अपराध शाखा, दिल्ली पुलिस ने लखनऊ स्थित स्काई-हाई इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अनिल गोयल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Economic Offences Wing Delhi Police has arrested Anil Goel Director of Lucknow-based Skyhigh InfraProject Pvt Ltd
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने पोस्ट डेटेड चेक देकर गाजियाबाद के डासना इलाके के बम्हैटा में करोडों की जमीन हड़पने के आरोप में स्काईहाई इन्फ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी ने इस जमीन पर आवासीय परियोजना का काम चालू कर दिया। कंपनी के दिए चेक बाउंस होने के बाद शिकायतकर्ता कंपनी ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की थी।  

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार निदेशक की पहचान विक्रम खंड एक, गोमती नगर लखनऊ यूपी निवासी अनिल गोयल(60) के रूप में हुई है। वर्ष 2019 में शिकायतकर्ता कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि वीर सिंह पुंडिर ने शाखा में फर्जीवाड़ा की शिकायत की। शिकायत के मुताबिक स्काईहाई इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने गाजियाबाद जिले के डासना स्थित बम्हैटा गांव की 22,113 वर्ग मीटर जमीन खरीदने का सौदा किया। कंपनी ने उक्त जमीन पर मरीना सूइट नाम से आवासीय परियोजना विकसित करने की स्कीम बनाई। शिकायतकर्ता कंपनी ने आरोपी कंपनी के पक्ष में 2015 में जमीन के पहले हिस्से की सेल डीड कर दी।
विज्ञापन


पूरी रकम देने के बाद आरोपी कंपनी के पक्ष में फाइनल सेल डीड की जानी थी। आरोपी कंपनी के डायरेक्टर अनिल गोयल ने शिकायतकर्ता कंपनी से संपर्क कर पोस्ट डेटेड चेक के आधार पर अपनी कंपनी के पक्ष में जमीन की फाइनल सेल डीड करने के लिए कहा। आरोपी कंपनी ने भरोसा दिया कि सेल डीड में जिन चेकों का जिक्र किया गया है, उन सभी को तय तारीखों में भुनाया जा सकेगा। इस पर विश्वास करते हुए 2018 में शिकायतकर्ता कंपनी ने फाइनल सेल डीड कर दी। कंपनी को 36 चेक दिए गए। लेकिन जब 16 करोड रुपये  के 27 चेक बैंक में डाले गए तो सभी चेक बाउंस हो गए। आरोपी कंपनी को भूमि का कब्जा दिया जा चुका था। इसलिए शिकायतकर्ता कंपनी ने आर्थिक अपराध शाखा में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच के दौरान सभी साक्ष्य कब्जे में करने के बाद शुक्रवार को आरोपी कंपनी के निदेशक अनिल गोयल को मरीना सूइट, एनएच 24 गाजियाबाद यूपी स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पता चला कि अनिल 1976 में लखनऊ से 11वीं पास करने के बाद अपने परिवार का बिजली का कारोबार करने लगा। 1988 से वह कंस्ट्रक्शन के काम में जुड़ गया। उसने 1993 से 97 तक लखनऊ में गोमती प्लाजा कर्मशियल परियोजना को पूरा किया। इसे ज्यादातर खरीदारों को बेचा गया। इसी काम को देखते हुए शिकायतकर्ता कंपनी ने उसपर विश्वास किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed