फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eco-friendly toilet that does not need sewer system.

जानिए, मोदी का ये टॉयलट क्यों है खास

Fri, 03 Oct 2014 05:09 PM IST
Updated Fri, 03 Oct 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
Eco-friendly toilet that does not need sewer system.

प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को अपनी महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान का शुरूआत की। इस मौके पर पीएम ने हर घर में शौचालय होने का वादा करते हुए वाल्मिकि सदन के पास ही एक इको फ्रेंडली टॉयलट शौचालय का उद्घाटन किया। वाल्मिकि सदन ही वो जगह है, जहां पर झाड़ू लगाकर पीएम ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की थी।

विज्ञापन


ग्रैंड्यूर बिजैनस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मुकेश सखूजा ने बताया कि बॉयो डायजेस्टर शौचालय न केवल शहरों की ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल देंगे। यह शौचालय डिफेन्स रिसर्च डेवलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) टेक्नोलॉजी से बनाया गया है।

विज्ञापन


मुकेश ने आगे कहा कि, यह शौचालय बाहर में शौच के मुकाबले एक बेहतरीन, टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाला विकल्प है। इस प्रकार के शौचालय में शौच का संवाहन 100 फीसदी इको फैंडिली तरीके से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब‌िना सीवर स‌िस्टम के काम करता है ये शौचालय

Eco-friendly toilet that does not need sewer system.

इस शौचालय के रख रखाव में भी कोई खर्च नहीं आता और इसे किसी भी पारंपरिक ऊर्जा स्रोत की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। इन्हें साफ-सफाई की भी जरूरत नहीं पड़ती और ना ही किसी सीवर सिस्टम की क्योंकि इसकी बनावट बहुत ही अनोखी है।

सखूजा ने बताया कि शौचालय नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन लिमिटेड के स्वच्छ भारत अभियान के इको-फेंडली प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है।

कम्पनी के एक डायरेक्टर गीरीश मेदीरत्ता ने बताया कि इस प्रकार के शौचालय पहाड़ी इलाके,‌ नदी के किनारों और ग्रामीण इलाकों में आराम से बनाए जा सकते हैं।

कम्पनी के एक और डायरेक्टर आदित्य सखूजा ने कहा कि शौचालय की कमी के कारण आज भी देश की 30 फीसदी शहरी और 90 फीसदी ग्रामीण आबादी खुले में शौच करती है। यह प्रयास उन शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए आदर्श है, जहां सीवर की सु्विधा नहीं है या वो उचित रूप से कार्य नहीं करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed