{"_id":"3ffb467e470cef48087bcbf57ed4c1a0","slug":"ec-takes-action-on-rajmohan-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब चुनाव आयोग ने रोकी गांधी की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब चुनाव आयोग ने रोकी गांधी की रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Mar 2014 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजमोहन गांधी ने मंगलवार को चुनावी रैली निकाली।
विज्ञापन
रैली के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आने पर उसे बीच में रोक दिया गया। जांच के बाद दोबारा रैली शुरू हो पाई।
रैली मंडावली, पांडव नगर, लक्ष्मी नगर से होते हुए शकरपुर, विकास मार्ग इलाके में जाकर खत्म हुई। इसकी वजह से लोगों को जाम का सामना भी करना पड़ा।
पढ़ें: पर्चा दाखिल करने से क्यों हिचकिचा रहे बड़े दल?
दरअसल, मंगलवार को राजमोहन गांधी ने समर्थकों के साथ मंडावली फाजलपुर से एक रैली निकाली। रैली पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर होते हुए शकरपुर मेन मार्केट से होकर विकास मार्ग पर खत्म हुई।
विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक रैली के लिए कुल छह गाड़ियों की अनुमति ली गई थी। लेकिन रैली में कुल सात वाहन शामिल थे। जिन वाहनों की अनुमति मिली थी उसका अनुमति पत्र भी वाहनों पर नहीं लगा था।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक रैली को थोड़ी देर के लिए रोका गया था। क्योंकि रैली में शामिल वाहनों को चेक किया जा रहा था।
पढ़ें: नरेंद्र मोदी के बगल से चुनाव लड़ेंगे मुलायम
रैली में शामिल सात वाहनों में से महज छह के पास ही अनुमित थी। जिस वाहन के पास अनुमति नहीं थी, उसे रैली से बाहर कर दिया गया। इसके बाद रैली दोबारा शुरू हुई।