फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EC organised voter awareness camps in malls of Delhi on Christmas 2019

मॉल और बाजारों में पहुंचा दिल्ली चुनाव कार्यालय, सांता बन कर्मचारियों ने बच्चों को दिए चॉकलेट

Wed, 25 Dec 2019 05:24 PM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 25 Dec 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
EC organised voter awareness camps in malls of Delhi on Christmas 2019
voter awareness camps - फोटो : ANI

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे दिल्ली चुनाव कार्यालय के कर्मचारी क्रिसमस डे पर सांता बनकर बाजारों व मॉल्स में घूमते नजर आए। इस दौरान कर्मचारियों ने बच्चों को टॉफी व चाकलेट दिए और अभिभावकों से चुनावी प्रक्रिया के बारे में बात की। मतदाता बनने के साथ ही वोटर सूची में सुधार, ईवीएम व वीवी पैट की भी जानकारी दी।  

विज्ञापन


चुनाव कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि क्रिसमस डे की छुट्टी होने से योजना तैयार की गई कि मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मॉल्स व बाजार बेहतर स्थान होंगे। इसके लिए अलग-अलग करीब दस टीमें बनाई गईं थीं। हर टीम के साथ एक सांता क्लाज भी था। उनके बैग में बच्चों को आकर्षित करने के लिए टॉफी, चाकलेट समेत छोटे-छोटे गिफ्ट थे। बच्चों से संपर्क करने के दौरान उनके अभिभावकों से चुनाव प्रक्रिया के बारे में बात की गई। 
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्यालय की टीमें पश्चिम विहार के एआरएस मॉल, पटपड़गंज के सिटी मॉल, लक्ष्मी नगर के वीथ्रीएस मॉल, कमला नगर के स्पिक मॉल समेत दूसरे कई मॉल्स व बाजारों में पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed