{"_id":"6a283201b7825ec0ad0140ee","slug":"ebola-virus-suspect-woman-discharged-after-test-negative-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-140193-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इबोला वायरस संदिग्ध महिला की निगेटिव रिपोर्ट आने पर मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इबोला वायरस संदिग्ध महिला की निगेटिव रिपोर्ट आने पर मिली छुट्टी
विज्ञापन
दस दिन तक लोकनायक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में किया क्वारंटीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इबोला वायरस के संदिग्ध की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद लोकनायक अस्पताल से मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, संदिग्ध मरीज मिलने पर उसको पहले डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लाया गया था लेकिन फिर वहां से लोकनायक अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सूत्र ने बताया कि संदिग्ध मरीज महिला थी। महिला को इबोला वायरस संबंधी लक्षण थे जिसके बाद उसे उपचार के लिए भर्ती किया गया। दस दिन तक महिला को अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किया। महिला की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया है।
बता दें कि अफ्रीकी देशों (कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान) में इबोला वायरस के प्रकोप को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अफ्रीकी देशों से आने वाले नागरिकों की स्क्रीनिंग को लेकर सख्त दिशा-निर्देश हैं। इसमें किसी यात्री को बुखार, थकान, कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण होने पर एयरपोर्ट स्वास्थ्य डेस्क और स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करने के निर्देश हैं।