फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   East Delhi municipal corporation has increased the booking amount of community buildings

अब दिल्ली में शादी करना पड़ेगा महंगा, नगर निगम ने सामुदायिक भवनों की बढ़ाई बुकिंग राशि

Thu, 05 Jul 2018 09:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
East Delhi municipal corporation has increased the booking amount of community buildings
bharat ghar
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सामुदायिक भवनों में शादी समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित करने के लिए लोगों को अपनी जेब अधिक ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सामुदायिक भवनों की बुकिंग दरों में बढ़ोतरी कर दी है। स्थायी समिति की बैठक में बृहस्पतिवार को बुकिंग की बढ़ोतरी संबंधी प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने ए श्रेणी के सामुदायिक भवनों की बुकिंग की राशि 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये, बी श्रेणी के सामुदायिक भवनों की बुकिंग राशि साढ़े सात हजार रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये, सी श्रेणी के सामुदायिक भवनों की बुकिंग राशि साढ़े चार हजार रुपये से बढ़ाकर छह हजार रुपये और डी श्रेणी के सामुदायिक भवनों की बुकिंग राशि 2250 रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये और एफ श्रेणी के सामुदायिक भवनों की बुकिंग राशि साढ़े सात सौ रुपये से बढ़ाकर 1250 रुपये कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, स्थायी समिति ने 10 सामुदायिक भवनों को ठेके पर देने के प्रस्ताव पर मोहर लगाई है। हालांकि इस प्रस्ताव का भाजपा पार्षद संदीप कपूर ने विरोध किया। उनका कहना है कि यह भवन निजी हाथों में देने से ठेकेदार मुंहमांगी रकम वसूल करेंगे। दूसरी ओर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में संपत्तियों के सर्वे और उन्हें यूनिक आईडी देने का रास्ता अब साफ हो गया है। इस संबंध में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्य पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है, लेकिन स्थायी समिति से प्रस्ताव पास नहीं होने की वजह से पूरी तरह काम आरंभ नहीं पाया था। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने सभी संपत्तियों की पहचान, उनकी पैमाइश, डाटा बैंक तैयार करने और उन्हें यूनिक आईडी देने का काम शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed