{"_id":"49077308d4c073761172cb0ad9240cbc","slug":"earthquakes-shake-again-noida-frightened-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके से फिर हिला नोएडा, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके से फिर हिला नोएडा, सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 26 Apr 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूकंप के तेज झटके से रविवार एक बार फिर शहर हिल गया। सहमे लोग घरों से भागकर बाहर निकल आए। कई तो ऐसे थे, जो सो नहीं सकें और शनिवार रात घर के बाहर गुजारी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के भूकंप विज्ञान विभाग के मुताबिक ऑफ्टर शॉक (एक के बाद एक झटके) अभी लगते रहेंगे। इसलिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन
शहर में भूकंप का झटका दोपहर दो बजकर 10 मिनट और 57 सेकेंड में महसूस किया गया। दिल्ली एनसीआर में तीव्रता 4.6 के आसपास रिकार्ड की गई। इसका केंद्र भी नेपाल में जमीन के 10 किलो मीटर नीचे था। डरे सहमें लोग घरों से बाहर भागे और सड़क पर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
शहर की हाईराइज बिल्डिंगों में रहने वाले लोग भूकंप आते ही खुली जगह की और दौड़ पड़े। भूकंप के काफी देर बाद तक लोग वापस घरों में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। ऐसा ही हाल औद्योगिक सेक्टरों में दिखा। हालांकि, अधिकांश इकाइयों में रविवार का अवकाश था, लेकिन सेक्टर-59 और 60 जैसे औद्योगिक सेक्टरों में बड़ी औद्योगिक इकाइयों में काम चल रहा था। भूकंप के झटके लगते ही कंपनियों में सायरन बजने लगे और श्रमिक कंपनियों से बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
मॉल, रेस्टोरेंट और सरकारी और निजी अस्पतालों में भी लोग और मेडिकल स्टाफ बाहर निकल आए। इससे पहले भूकंप के दो बड़े झटके शनिवार सुबह 11 बजकर 41 मिनट, 25 सेकेंड और दोपहर 12 बजकर सात मिनट और 58 सेकेंड पर लगे थे। भूकंप विज्ञान विभाग के मुताबिक कमजोर और ऐसी इमारतों में रहने वाले लोग, जो भूकंप रोधी नहीं हैं, उन्हें विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसे घरों में रहना, जान को जोखिम में डालना है।