{"_id":"663785d104eac69f9604935d","slug":"earthquake-in-delhi-recorded-two-intensity-on-richter-scale-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake In Delhi: दिल्ली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake In Delhi: दिल्ली में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी दर्ज की गई तीव्रता
Sun, 05 May 2024 06:42 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 05 May 2024 06:42 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में भूकंप आया। हालांकि भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2 मापी गई। वहीं, इसकी गहराई 5 किमी थी।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में रविवार को भूकंप आया। भूकंप दोपहर के बाद 4 बजकर 19 मिनट 14 सेकेंड पर आया। हालांकि भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2 मापी गई। वहीं, इसकी गहराई 5 किमी थी। भूकंप का केंद्र पश्चिमी दिल्ली था।
विज्ञापन
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।
विज्ञापन
जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा।
विज्ञापन