फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-Wallet payments creating problem for girls obscene phone calls

ई वॉलेट से पेमेंट करने के बाद आ रही हैं अश्लील फोन कॉल

Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
E-Wallet payments creating problem for girls obscene phone calls
नोटबंदी के बाद साइबर फ्राड की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसे लेकर साइबर सेल की पूरी टीम अलर्ट पर है। सरकार की कैशलेस मुहिम को साइबर हैकरों से बचाने के लिए साइबर सेल की टीम ऐसी हर आईपी व फोन कॉल का ब्योरा रख रही है, जिनसे पहले फ्रॉड हो चुका है या फिर होने की आशंका है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी के लिए टीम ने थाने वार साइबर फ्रॉड के मामलों की सूची मंगवाई है। लोगों की जरा सी लापरवाही उनका खाते को जीरो कर सकती है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती साइबर क्राइम को रोकने वाले एक्सपर्ट्स की है, जो दिन-रात आपके खातों को सुरक्षा देने में लगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, शहर में साइबर अपराध का आंकड़ा पिछले कुछ महीनों में तेजी से बढ़ा है। उधर, ई-कामर्स वेबसाइट से शॉपिंग करने पर गड़बड़झाले की शिकायत पुलिस को मिलनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल साइबर सेल की टीम व बैंक द्वारा साइबर फ्राड से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को ठगी से बचाव के तरीकों से वाकिफ  कराया जा रहा है। साइबर

एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल ने बताया कि फोन के जरिये किसी भी ई-वॉलेट का इस्तेमाल किया जाता है तो फोन नंबर सामने वाले के पास आ जाता है। इससे बचने के लिए आप ई-वॉलेट की जगह आईएमपीएस (इमीडिएट मोबाइल पेमेंट सर्विस) और यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंट्राफेस) का प्रयोग कर सकते हैं।


अश्लील कॉल आने की शिकायतें 
कैशलेस मुहिम महिलाओं के लिए यह सिर दर्द बन रही है। दरअसल, ई वॉलेट से पेमेंट करने के बाद महिलाओं के नंबर पर अश्लील कॉल आने की शिकायतें मिल रही हैं। नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है। सेक्टर-12 में सोनाली (बदला हुआ नाम) मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। नकदी की कमी के चलते उन्होंने कई बार ई-वॉलेट से खरीदारी की। बताया गया है कि इसके बाद उनके पास कई बार अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने उनसे अश्लील बातें की। परेशान होने पर उन्होंने सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed