Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   E-rickshaw registrations in Delhi will be in name of individual drivers only starting May 15

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: सिर्फ व्यक्तिगत चालकों के नाम पर होंगे ई-रिक्शा रजिस्ट्रेशन, सर्कुलर लिया वापस

Tue, 12 May 2026 01:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 May 2026 01:40 PM IST
सार

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय उन हजारों चालकों को सशक्त बनाएगा जो दिल्ली की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की रीढ़ हैं। अब ई-रिक्शा मुख्य रूप से व्यक्तिगत चालकों के नाम पर ही रजिस्टर होंगे। जिसके लिए 15 मई से पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन
E-rickshaw registrations in Delhi will be in  name of individual drivers only starting May 15
ई-रिक्शा संचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग ने 21 अप्रैल, 2022 को जारी अपना वह सर्कुलर वापस ले लिया है। यह सर्कुलर कंपनियों और फर्मों को अपने नाम पर कई ई-कार्ट और ई-रिक्शा पंजीकृत कराने की अनुमति देता था। अब व्यक्तिगत चालक के नाम पर पंजीकरण होगा, जो 15 मई से पंजीकरण शुरू होगा।

विज्ञापन


यह निर्णय व्यक्तिगत ई-रिक्शा चालकों के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है। इसका उद्देश्य कॉर्पोरेट एकाधिकार पर लगाम लगाना है। सरकार हजारों वंचित चालकों को सशक्त बनाना चाहती है। इस कदम से ई-रिक्शा पंजीकरण के फायदे राजधानी दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे। कुछ ही कंपनियों या फर्मों के हाथों में मालिकाना हक जमा होने से रोका जाएगा। सरकार का मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का शोषण कम करना भी इसका लक्ष्य है। यह शहर की 'लास्ट-माइल कनेक्टिविटी' की रीढ़ को मजबूत करेगा।
विज्ञापन


इस निर्णय से मालिक-ड्राइवरों के लिए ज्यादा बेहतर आर्थिक अवसर मिलेंगे। ई-रिक्शा सेक्टर पर किसी एक का कब्जा होने का जोखिम कम होगा। आत्मनिर्भर रोजगार मॉडल के लिए बेहतर समर्थन शामिल है। हजारों व्यक्तिगत चालकों को अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी। वे किसी बड़े संचालक के सिर्फ कर्मचारी बनकर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने इस पहल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय समान आजीविका के अवसरों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। वाहन को व्यक्तिगत चालक के हाथों में वापस देकर स्वरोजगार बेहद सशक्त हो रहा है। इससे दिल्ली की लास्ट-माइल कनेक्टिविटी की रीढ़ की रक्षा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed