फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   E bus service started from Delhi to Chandigarh or Jaipur and Dehradun

अब सुलभ होगा सफर: दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए ई-बस सेवा शुरू, 50 बसें रोज करेंगी आवागमन

Tue, 14 Mar 2023 01:11 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Mar 2023 01:11 AM IST
सार

फिलहाल चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए रोजाना 50 बसें आवागमन करेंगी। जल्द ही आगरा और इसके बाद लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा की शुरुआत की जाएगी।

विज्ञापन
E bus service started from Delhi to Chandigarh or Jaipur and Dehradun
ई-बस सेवा की शुरुआत करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, पानी, टिश्यू, आरामदायक सीटें, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम आधुनिक सुविधाओं से युक्त इलेक्ट्रिक बस(ई-बस) सेवा की सोमवार से शुरुआत की गई। प्रमुख सचिव एवं परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा और ग्रीन सेल के सीईओ देवेंद्र चावला ने कश्मीरी गेट (आईएसबीटी) से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। फिलहाल चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए रोजाना 50 बसें आवागमन करेंगी। जल्द ही आगरा और इसके बाद लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी प्रीमियम ई-बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली से शुरू होने वाली यह पहली अंतरराज्यीय ई-बस सेवा है। 

विज्ञापन

सेवा की शुरुआत के मौके पर ग्रीन सेल मोबिलिटी के सीईओ देवेंद्र चावला ने बताया कि दिल्ली से चंडीगढ़, जयपुर और देहरादून के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से दूसरे शहर के लिए यह पहली ई-बस सेवा है। भोपाल-इंदौर सहित कई और शहरों में इस दिशा में पहल की गई है। बसों में ग्राहकों की सुरक्षा, समय की पाबंदी को खास तवज्जो दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही दिल्ली-आगरा के बीच भी बस सेवा की शुरुआत की जाएगी। अगले छह महीने में लखनऊ, अमृतसर सहित देश के दूसरे शहरों के लिए भी बस सेवा शुरू की जाएगी। इन शहरों के लिए हर एक घंटे के अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। इसके लिए आईएसबीटी परिसर के अंदर चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी लगाया जाएगा। न्यूगो के प्रीमियम लाउंज में यात्रियों को वातानुकूलित माहौल में भोजन और पेय पदार्थों उपलब्ध होंगे। सीईओ ने कहा कि देश को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में ई-बसों के परिचालन की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed