{"_id":"59a6f64b4f1c1bee278b4746","slug":"e-auction-of-huda-plots-cancelled-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा के प्लॉटों की ई-नीलामी हुई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा के प्लॉटों की ई-नीलामी हुई रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के प्लॉटों की सितंबर व अक्तूबर माह में होने वाली सभी नीलामियों को रद्द कर दिया गया है। ई-नीलामी में अनियमितताओं के चलते मुख्य प्रशासक ने इन नीलामियों को रद्द कर संपत्तियों की सूची दोबारा तैयार कर मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य प्रशासक द्वारा अनुसूची के सत्यापन के बाद ही नई तारीख तय कर ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि अभी तक संपदा अधिकारी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली संबंधित संपत्तियों की सूची तैयार कर उनकी नीलामी की तारीय सुनिश्चित करते थे। लेकिन हुडा मुख्यालय द्वारा इस प्रकिया में बदलाव किया गया है। अब से अधिकारियों को नीलामी की तारीख को अंतिम रूप देने से पहले मुख्य प्रशासक द्वारा अनुसूची के स्तयापन के बाद ही नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन
हुडा द्वारा 2 सितंबर से 7 अक्तूबर तक 16 ई-नीलामियां आयोजित की जानी की जानी थी। जिनमें शहर के विभिन्न सेक्टरों में खाली पड़ी रेजीडेंशियल, कॉमर्शियल, इंस्टीट्यूशनल व नर्सिंग होम संबंधित संपत्तियों को सूचीबद्ध किया था। लेकिन मुख्य प्रशासक के निर्देश के बाद इन्हें रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं प्लाटों को लेकर आवंटियों की मांग को ध्यान में रखकर नई सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद मुख्य प्रशासक के सत्यापन के बाद ही नई अनुसूची पर ई-नीलामी आयोजित की जाएगी।
निवेशकों की जमा राशि होगी वापस
हुडा संपत्तियों की ई-नीलामी में भाग लेने के लिए निवेशकों को प्लॉट की कुल कीमत का 2 फीसदी शुरू में ही जमा करवाना पड़ता है। जिसके बाद निवेशक ई-नीलामी की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। सितंबर व अक्तूबर की नीलामियों के लिए जिन निवेशकों ने दो फीसदी का भुगतान किए है। हुडा द्वारा उन्हें यह राशि वापस लौटाई जाएगी।