{"_id":"69cc1874e7f488cd1205aae9","slug":"dwarkas-rukmini-dwarkadhish-temple-resonates-with-harinam-sankirtan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130286-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हरिनाम संकीर्तन से गूंजा द्वारका का रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हरिनाम संकीर्तन से गूंजा द्वारका का रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस्कॉन की ओर से विश्व शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में आयोजित हरिनाम संकीर्तन का भव्य नजारा दिल्ली में भी देखने को मिला। राजधानी के द्वारका सेक्टर-13 स्थित रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक चले विशेष संकीर्तन कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
आध्यात्मिक जागरूकता के इस महाभियान के तहत देश के 100 से अधिक मंदिरों में एक साथ भगवान के पवित्र नामों का संकीर्तन किया गया। द्वारका में वरिष्ठ भक्तों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों और भक्ति संगीत के साथ हरे कृष्ण महामंत्र का जाप किया। वक्ताओं ने संदेश दिया कि वर्तमान दौर में मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए आध्यात्मिक मार्ग अपनाना अनिवार्य है। संवाद