{"_id":"648968a62aeb1e2c040d8e35","slug":"dwarka-expressway-slab-fell-on-jcb-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जेसीबी के ऊपर गिरी द्वारका एक्सप्रेसवे की स्लैब, चालक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जेसीबी के ऊपर गिरी द्वारका एक्सप्रेसवे की स्लैब, चालक की हुई मौत
Wed, 14 Jun 2023 12:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:43 PM IST
सार
एनएच8 पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। यहां पर बुधवार सुबह 10 बजे करीबन 20 फुट लंबी स्लैब गिर गई। जब स्लैब गिरी तो उसके नीचे से फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी की जेसीबी मशीन जा रही थी। स्लैब जेसीबी पर गिर गई।
विज्ञापन
जेसीबी के ऊपर गिरी द्वारका एक्सप्रेसवे की स्लैब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनएच-48 पर शिवमूर्ति के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास बनाए जा रहे फ्लाईओवर का स्लैब बुधवार सुबह नीचे से गुजर रही जेसीबी मशीन पर गिर गया। इससे जेसीबी मशीन चालक भरतपुर, राजस्थान निवासी शकील(25) उसके नीचे दब गया। उसे निकाल कर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गर्ई। वसंत कुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर साइट सुपरवाइजर इंजमाम हुसैन और साइट मैनेजर रोहित को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक रोड को दक्षिण दिल्ली से जोड़ने के लिए एनएच-48 के ऊपर से फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान स्लैब को पोलों पर हाईड्रोलिक गुटके(लकड़ी के) पर रखा जा रहा है और नटों को कसने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेशर पैदा होने से करीब 20 फुट लंबा स्लैब बुधवार दोपहर 12.30 बजे नीचे गिर पड़ा। इस दौरान शकील जेसीबी में डीजल भरवाकर नीचे से गुजर रहा था। वह व जेसीबी मशीन स्लैब के नीचे दब गई। दिल्ली पुलिस व एनडीआरएफ के जवानों ने बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद शकील को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि पोल के एक किनारे का हिस्सा भी गिरा है। इससे पोल को ठीक से नहीं बनाने पर भी सवाल उठ रहे है। शुरू में ये बात सामने आई थी कि आठ से 10 मजदूर स्लैब के नीचे दब गए हैं। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में इलाके में मौजूद मजदूरों का ऑडिट किया गया। ऑडिट से पता लगा कि सभी मजदूर सही सलामत है।
विज्ञापन