{"_id":"65b9b04136fb7aaccd0bc307","slug":"dwarka-district-narcotics-cell-arrested-four-african-nationals-from-greater-noida-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अफ्रीका के नागरिक ग्रेनो में बना रहे थे मादक पदार्थ, दिल्ली पुलिस ने छापा मार चार को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अफ्रीका के नागरिक ग्रेनो में बना रहे थे मादक पदार्थ, दिल्ली पुलिस ने छापा मार चार को किया गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 07:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर केमिकल ड्रग मेथामफेटामाइन तैयार करने वाले एक लैब का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इनके कब्जे से 445 ग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग और इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब साढ़े 20 किलोग्राम कच्चा माल और उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान नाइजीरिया निवासी एजेउचेन्ना जेम्स, अलीटुमोइफेडीशेड्रैक, एज़ेइबे एमेका चिबुज़ोर और केन्या निवासी इवो ओसिता के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एजेउचेन्ना जेम्स, अलीटुमोइफेडीशेड्रैक और इवो ओसिता ड्रग तस्करी के आरोप में 2017 में चंडीगढ़ में गिरफ्तार हुए थे और अदालत ने इस मामले में उन्हें दस साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत दी गई थी। द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ड्रग तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षक सुभाष चंद के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी। टीम को पिछले साल 27 नवंबर को पुलिस को एक अफ्रीकी व्यक्ति एजेउचेन्ना जेम्स के ड्रग तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली। पुलिस ने उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस को 70 ग्राम मेथमफेटामाइन ड्रग मिली। जांच में पता चला कि आरोपी उचेन्ना जेम्स को पहले पंजाब के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पकड़ा था और अदालत ने इस मामले में उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वह जमानत पर है।
विज्ञापन
पहले पाकिस्तान और म्यांमार से लाते थे ड्रग
गिरफ्तार आरोपी अलीटुमोइफेडीशेड्रैक ने पूछताछ में बताया कि पहले केमिकल ड्रग मेथमफेटामाइन पाकिस्तान और म्यांमार में तैयार किया जाता था। फिर उसे तस्करी कर भारत लाया जाता था। लेकिन जमानत मिलने के बाद उन्होंने दो अन्य अफ्रीकी नागरिकों इको और ओसिता के साथ मिलकर ड्रग को भारत में बनाने का फैसला किया। उन लोगों ने एलेस्टोनिया एस्टेट चाई-3 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्ध नगर यूपी के एक फ्लैट में एक लैब तैयार की। जहां वह रात में जाकर कच्चे माल से मेथमफेटामाइन ड्रग तैयार करने लगे। इस खुलासा के बाद पुलिस ने एलेस्टोनिया एस्टेट चाई-3 ग्रेटर नोएडा स्थित लैब पर छापा मारा। जहां से पुलिस ने ड्रग तैयार करने में इस्तेमाल 20.5 किलोग्राम कच्चा माल बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने लैब से हीटिंग मेंटल मशीन और उच्च गुणवत्ता वाले फेस मास्क सहित अत्याधुनिक उपकरण भी बरामद किए।