फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dusu election ABVP issues manifesto for development campus syllabus admission examination results

डूसू चुनाव: एबीवीपी पांच ‘पी’ से साधेगी निशाना, परिसर-पाठ्यक्रम, प्रवेश, परीक्षा और परिणाम पर फोकस

Sun, 08 Sep 2019 10:38 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Sep 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
Dusu election ABVP issues manifesto for development campus syllabus admission examination results
एबीवीपी ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा कर रही एबीवीपी ने अपनी जीत का हथियार पांच ‘पी’ मॉडल व विजन-2022 को बनाया है। 

विज्ञापन


एबीवीपी का कहना है कि उसका पैनल डीयू के समग्र विकास के लिए परिसर, पाठ्यक्रम, प्रवेश, परीक्षा व परिणाम पर काम करेगा। कैंपस में कुछ इस तरह काम किया जाएगा कि वर्ष 2022 में डीयू के सौ वर्ष पूरे होने से पहले ही डीयू को सर्वश्रेष्ठ संस्थान का दर्जा मिल सके। 
विज्ञापन


एबीवीपी ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान महिलाओं के लिए एक विशेष घोषणा पत्र भी जारी किया गया। एबीवीपी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक मोनिका चौधरी ने कहा कि इस बार कैंपस में पांच ‘पी’ मॉडल पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ना केवल संसाधनों, लाइब्रेरी, वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा दिया जाएगा बल्कि दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाजनक, स्वच्छ व हरित कैंपस पर भी काम करेंगे। 

एबीवीपी के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ यादव ने कहा कि पांच ‘पी’ मॉडल के साथ-साथ एकेडमिक काउंसिल में छात्रों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने, सेंट्रल प्लेसमेंट को बेहतर करने, एनएसएस, योग, एनसीसी को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में लागू करने पर भी काम करेंगे। एबीवीपी के अध्यक्ष पद प्रत्याशी अक्षित दहिया ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि छात्रों को एक उत्तरदायी और छात्र हितैषी डूसू दिया जाए। 

एबीवीपी के घोषणा पत्र की मुख्य बातें
-दाखिला प्रक्रिया को छात्र हितैषी बनाने पर जोर रहेगा।
-ईसीए तथा स्पोर्ट्स कोटा से होने वाली दाखिले प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा।
-परिणाम, पुनर्मूल्यांकन, रि-चेकिंग के लिए सत्र की शुरूआत से ही एक कैलेंडर जारी किया जाएगा। 
-सप्लीमेंट्री कोर्स और अंग्रेजी स्पीकिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
-कॉलेज परिसरों को ग्रीन कैंपस-क्लीन कैंपस बनाने पर काम होगा।
-छात्राओं के प्रशिक्षण देने के लिए मिशन साहसी लांच किया जाएगा।
-छात्राओं के सभी हॉस्टल के बाहर महिला पुलिस बूथ व उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था करवाई जाएगी। 
-स्थायी छात्रसंत्र कार्यालय और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed