फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   dussehra committee will give plastic free environment message this time

कहीं नेता तो कहीं अभिनेता करेंगे रामलीला का मंचन, देंगे प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश

Mon, 09 Sep 2019 05:36 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 09 Sep 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
dussehra committee will give plastic free environment message this time
सांकेतिक तस्वीर
करीब 19 दिन बाद राजधानी में जगह जगह रामलीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। कहीं राजनेता तो कहीं फिल्मी दुनिया के चर्चित अभिनेता मंच पर रामलीला करते नजर आएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाने वाली राजधानी की तमाम बड़ी रामलीलाओं का भूमि पूजन संपन्न हो चुका है। अधिकतर रामलीलाओं का आरंभ 28 और 29 सितंबर से श्रीगणेश पूजन के साथ होगा। रामलीला आयोजकों ने इस बार प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण को लेकर पहल की है।
विज्ञापन


अशोक विहार फेज 2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला संवाद में ही प्लास्टिक से समाज को बचाने की अपील दर्शकों से की जाएगी। वहीं स्वच्छता और बिजली बचाओ अभियान भी चलाए जाएंगे। कमेटी के प्रचार प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 28 सिंतबर को डांडिया कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब एक हजार जोड़े शामिल होंगे। 29 सिंतबर से यहां रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी परशुराम, रवि किशन होंगे अंगद

डेरावाल नगर स्थित नवश्री मानव धर्म रामलीला में दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी परशुराम तो गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन अंगद की भूमिका में नजर आएंगे। आयोजक अखिल सिंघल के अनुसार उनके यहां रामलीला 28 सिंतबर से आठ अक्तूबर के बीच होगी। उधर लालकिला स्थित लवकुश रामलीला में भी मनोज तिवारी, रवि किशन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत चहल के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार मंचन कर सकते हैं। आयोजकों की इन नेता-अभिनेताओं से बातचीत अंतिम दौर में है। बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री अंजना सिंह, छोटे पर्दे के अभिनेता गगन मलिक, अभिनेता मुकेश त्यागी, अखिलेन्द्र मिश्रा, मनीष चतुर्वेदी आदि भी राजधानी की रामलीलाओं में नजर आएंगे।

केले के पत्तों पर भोजन, लकड़ी की चम्मच का प्रयोग

प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश देने के लिए नवश्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने इस बार केले के पत्तों पर भोजन और लकड़ी की चम्मच का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है। रविवार को लालकिला मैदान पर भूमिपूजन के बाद प्रसाद वितरण में भी इनका इस्तेमाल किया गया। प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय गोयल, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, महापौर अवतार सिंह भूमि पूजन के दौरान मौजूद रहे। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति व सभ्यता का प्रतीक है। वहीं राम निवास गोयल ने कहा कि रामलीला के मंचन से हमें अपने संस्कार और संस्कृति का ज्ञान प्राप्त होता है। मनोज तिवारी ने कहा कि यह कमेटी बड़े ही सात्विक तरीके से रामलीला का मंचन करती है। हरि चन्द अग्रवाल प्रधान ने बताया कि 1958 से यहां लगातार श्रीराम की लीला का मंचन किया जा रहा है।


यहां भी हुआ भूमिपूजन

रविवार को लाल किला मैदान पर लवकुश रामलीला और श्रीधार्मिक लीला कमेटी की ओर से भूमि पूजन किया गया। यहां तीनों रामलीला एकसाथ 28 सिंतबर से शुरू होंगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने श्रीधार्मिक लीला कमेटी के भूमिपूजन में भी हिस्सा लिया। वहीं अशोक नगर फेज 2 स्थित आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भूमि पूजन संपन्न किया जा चुका है। पूर्वी दिल्ली के डीडीए उत्सव ग्राउंड पर 29 सिंतबर से श्री रामलीला महोत्सव शुरू होगा।

दिल्ली में प्रमुख रामलीलाओं के आयोजन

29 सिंतबर से आदर्श रामलीला, अशोक विहार फेज 2

28 सिंतबर से श्रीधार्मिक लीला, माधवदास पार्क, लालकिला मैदान

29 सिंतबर से श्रीरामलीला इंद्रप्रस्थ, डीडीए उत्सव ग्राउंड, पूर्वी दिल्ली

28 सिंतबर से नवश्री धार्मिक रामलीला, लालकिला मैदान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed