{"_id":"6ad9ff41e9f041b84307361e","slug":"dus-convocation-ceremony-on-november-20-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160246-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू का दीक्षांत समारोह में 20 नवंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू का दीक्षांत समारोह में 20 नवंबर को
विज्ञापन
92 हजार छात्रों को मिलेगी डिग्री
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय का 103वां दीक्षांत समारोह 20 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेश सिंह समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इस साल 85,231 स्नातक और 7,235 परा-स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा, 400 से अधिक पीएचडी शोधार्थियों को भी डिग्री मिलेगी। कुल मिलाकर 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री मिलेगी। समारोह में 163 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और एक विद्यार्थी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 34 विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार भी दिए जाएंगे। कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बृहस्पतिवार को तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
हली बार उसी साल मिलेगी डिग्री
डीयू के इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों को उसी साल डिग्री दी जाएगी, जिस साल वे अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे। कुलपति प्रो योगेश सिंह ने बताया कि यह फैसला विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लिया गया है। इससे उन्हें विदेश में आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए आवेदन करने में मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को डिग्री के लिए अतिरिक्त इंतजार नहीं करना पड़ेगा।