{"_id":"f99668538015d434595de8b02af834b3","slug":"durga-builder-case-reached-jantar-mantar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर-मंतर पहुंचा दुर्गा बिल्डर मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर-मंतर पहुंचा दुर्गा बिल्डर मामला
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गा बिल्डर क्षेत्र के निवासी शनिवार को अपनी मांगों को लेकर दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर पहुंचे। यहां की पंचशील कॉलोनी, शिव एंक्लेव व दीपावली एंक्लेव के सैकड़ों लोग सांकेतिक धरना देने पहुंचे। लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की कार्रवाई होने से पहले पंचशील कॉलोनी, शिव एंक्लेव व दीपावली एंक्लेव के निवासी अपना आशियाना बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने में जुटे हैं। शनिवार को सभी कॉलोनीवासी ‘अधिकार जन कल्याण समिति’ के बैनर तले अपनी मांग केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए जंतर मंतर पर सांकेतिक धरना देने पहुंचे।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष आरएन सिंह चौहान और महासचिव सत्यपाल सिंह ने बताया कि कॉलोनी वासियों को नगर एवं ग्राम योजना विभाग की ओर से कोई भी सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। तीनों कॉलोनियों के निवासी टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के डायरेक्टर अनुराग रस्तौगी से भी मिले थे।
विज्ञापन
इसके बाद डीटीपी रेणुका सिंह से भी कई बार मिल चुके हैं। लोगों ने बार-बार अधिकारियों के सामने बिल्डर द्वारा लिया गया लाइसेंस गलत होने के सबूत भी पेश किए हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए सभी कॉलोनी वासी केंद्र सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए जंतर मंतर पहुंचे हैं।
उन्होंने जंतर मंतर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें कॉलोनीवासियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। ज्ञापन में बिल्डर और भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से लिए गए लाइसेंस की बात भी लिखी गई है।
समिति के लोगों का कहना है कि कॉलोनीवासियों के पास सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। यदि फिर भी उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह अगले सप्ताह से दुर्गा बिल्डर क्षेत्र में ही आमरण अनशन शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।