{"_id":"5c07bd8abdec224146724932","slug":"due-to-technical-issue-in-delhi-metro-blue-line-karol-bagh-dwarka-section-minor-bunching","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्ल्यू लाइन पर मिनटों का सफर घंटों में तय, तकनीकी कमी के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्ल्यू लाइन पर मिनटों का सफर घंटों में तय, तकनीकी कमी के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवा प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 05 Dec 2018 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्ल्यू लाइन पर ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण बुधवार दोपहर से शाम तक मेट्रो रुक-रुक कर चली। सिग्नल संपर्क टूटने के चलते चालकों को ट्रेनों का संचलान मैनुअली (हाथ से) किया। डीएमआरसी ने शाम 4:23 मिनट पर तकनीकी खराबी को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेनों की रफ्तार में इजाफा हुआ। दूसरी ओर मेट्रो की तकनीकी खराबी से यात्री बेहाल रहे और गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। कई जगह प्लेटफार्म पर भी ट्रेनों के लिए लंबे इंतजार के कारण यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ब्ल्यू लाइन पर दोपहर 12 बजे के आसपास ट्रेनों की रफ्तार में अचानक कमी होनी शुरू हो गई। शुरूआत में करोल बाग से द्वारका रूट पर यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। दोपहर दो बजे के बाद ब्ल्यू लाइन के पूरे कॉरिडोर पर ट्रेनों का रुकना शुरू हो गया। जिस कारण मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई। नोएडा/वैशाली से द्वारका तक पूरा कॉरिडोर प्रभावित रहा।
विज्ञापन
शाम को पीक आवर्स में यात्रियों को ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी का कहना है कि करोल बाग से द्वारका के बीच सिग्नलिंग और आटोमैटिक ट्रेन कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनों का संचानल मैन्युअल तरीके से किया गया। हालांकि डीएमआरसी ने दावा किया कि शाम 4:23 मिनट में तकनीकी खराबी को ठीक कर दिया गया, लेकिन यात्रियों से शाम 7 बजे के बाद भी ट्रेनों के 20-25 मिनट तक रुकने की शिकायतों के मिलने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
करीब 12 बजे द्वारका जाने के लिए बाराखंबा मेट्रो स्टेशन पर सवार हुआ। इस दौरान मेट्रो धीमी गति में चली। राजीव चौक से आगे पहुंचने पर अचानक ट्रेन रुक गई। कुछ मिनट के बाद ट्रेन फिर चली, लेकिन कुछ-कुछ दूरी पर ट्रेन अचानक रुकने लगी। द्वारका पहुंचने में 45 मिनट के बजाय सवा घंटे से भी ज्यादा समय लगा।-पवन, मेट्रो यात्री
शाम पांच बजे मेट्रो में सवार हुई और शाम करीब पौने 7 बजे राजीव चौक पहुंचीं। द्वारका से राजीव चौक आने के लिए करीब पौने दो घंटे तक मेट्रो में फंसे रहना पड़ा। शादीपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन 20 मिनट तक खड़ी रही।-पूजा वत्स, मेट्रो यात्री