{"_id":"67e8853c720a068bc10d1888","slug":"due-to-navratri-and-eid-the-crowd-of-passengers-increased-at-new-delhi-railway-station-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय में खड़े होकर सफर: त्योहारों पर घर जाने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय में खड़े होकर सफर: त्योहारों पर घर जाने की जद्दोजहद, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ी भीड़
Sun, 30 Mar 2025 05:13 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:13 AM IST
सार
छुट्टियों और त्योहारों के कारण हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को रवाना होने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे, जिससे प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।कई यात्री ट्रेन के अंदर जाने के लिए दरवाजों से नहीं, बल्कि खिड़कियों से चढ़ने को मजबूर हो गए। साथ ही यात्री ट्रेनों के शौचालय में भी बैठने के लिए मजबूर दिखे।
विज्ञापन
त्योहारों पर घर जाने की जद्दोजहद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली के बाद नवरात्र और ईद के कारण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि विशेष ट्रेनों का संचालन करने के बावजूद यात्रियों को सीट नहीं मिल पा रही है। शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति ऐसी बनी कि ट्रेनों की बोगी में खड़े होने की जगह नहीं बची। यात्री शौचालय में खड़े होकर सफर करने काे मजबूर हो गए।
विज्ञापन
छुट्टियों और त्योहारों के कारण हजारों की संख्या में लोग अपने घरों को रवाना होने के लिए स्टेशन पहुंचे, जिससे प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। भीड़भाड़ की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को हुई। ट्रेनों में आलम यह था कि लोग सीट पाने के लिए धक्का-मुक्की करते नजर आए। कई यात्री ट्रेन के अंदर जाने के लिए दरवाजों से नहीं, बल्कि खिड़कियों से चढ़ने को मजबूर हो गए। साथ ही यात्री ट्रेनों के शौचालय में भी बैठने के लिए मजबूर दिखे।
विज्ञापन
सामान्य श्रेणी के डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची, वहीं आरक्षित कोचों में भी यात्री बिना टिकट और कन्फर्म सीट के सफर करने को मजबूर दिखे। स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा। दूसरी तरफ ट्रेनों के संचालन में देरी भी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। कई ट्रेनें (जिनका समय पहले से निर्धारित) अपने समय से काफी देरी से रवाना हो रही हैं। इस स्थिति में भी यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बल तैनात
बीते माह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर जांच टीम खड़ी दिखी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: Delhi: अप्रैल अंत तक दिल्ली से बागपत जाना होगा आसान, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एक खंड का काम पूरा
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन